![]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रों ने छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर अनूठा प्रदर्शन किया। बुधवार शाम बड़ी संख्या में छात्र यूनिवर्सिटी के संविधान पार्क पहुंचे और दीपक जलाकर व थाली बजाकर सरकार से चुनाव बहाल क
छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने कहा कि जैसे कोरोना काल में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से ताली-थाली बजाने की अपील की थी, वैसे ही आज छात्र संघ चुनाव नहीं होना युवाओं के लिए महामारी जैसा संकट बन गया है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र और युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास है। इसलिए हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर युवाओं को राजनीतिक भविष्य का तोहफा देते हुए प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव की बहाली की घोषणा करें।
छात्रों ने कहा कि देश के अधिकांश राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, लेकिन राजस्थान में लगातार छात्रसंघ चुनाव रोककर युवाओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बता दें कि छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर इससे पहले भी कई बार अनूठे प्रदर्शन हो चुके हैं। छात्र नेता शुभम रेवाड़ पूर्व यूनिवर्सिटी अध्यक्ष के होल्डिंग के साथ चुनाव कराने की मांग कर चुके हैं, NSUI ने मुख्यमंत्री की बारात निकाली थी, जबकि ABVP ने पूर्व मुख्यमंत्री की शवयात्रा निकाल सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की थी। इसके बावजूद प्रदेश में चुनाव बहाल नहीं हो सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments