![]()
सुभाष नगर पुलिस ने मंदिर में चोरी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है
भीलवाड़ा की सुभाष नगर थाना पुलिस ने बलशाली हनुमान मंदिर में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के खिलाफ कुल 31 मामले अलग-अलग थाना क्षेत्र में दर्ज है।
सुभाष नगर थाना प्रभारी शिवराज ने बताया कि 8 अगस्त को आरके कॉलोनी में रहने वाले दीपक शर्मा ने एक रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि बीती रात आरके कॉलोनी स्थित बलशाली हनुमान मंदिर में प्रवेश कर चोरों ने मंदिर के दानपत्र में से 2 से 3 हजार दान की राशि चुरा ली। साथ ही कुछ मूर्तियां भी इधर-उधर हुई और कुछ अन्य पूजन की सामग्री भी चोरी हुई थी।
इस रिपोर्ट पर पुलिस ने एक मामला दर्ज करते हुए टीम का गठन किया। इस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद, इनफॉरमेशन कलेक्ट की और टेक्निकल हेल्प से वारदात में शामिल 2 आरोपियों गिरफ्तार किया। एक के खिलाफ 18 मामले और दूसरे के खिलाफ 13 मामले दर्ज है। इन दोनों से डिटेल इन्वेस्टिगेशन किया जा रहा है। इनसे कुछ और मामले खुलासा होने की भी संभावना है।
ये थे टीम में शामिल आरोपियों को पकड़ने गई टीम में सुभाष नगर थाना प्रभारी शिवराज, डीएसटी इंचार्ज राजपाल, डीएसपी के महेंद्र, हेड कॉन्स्टेबल सतीश, कॉन्स्टेबल कमलेश, शंभू, दिलीप, राधेश्याम, भूपेंद्र, पुष्पेंद्र, सोनू और रतन शामिल रहे।
इनको किया गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में मुकेश (34 ) पिता रामलाल बलाई निवासी आसींद हाल आजाद नगर भीलवाड़ा और धर्मराज उर्फ़ बालू (25) पिता कन्हैयालाल सांसी निवासी बनेड़ा हाल बाबा धाम मंदिर के पास भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया है।
दोनों के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज पकड़े गए आरोपी मुकेश के खिलाफ भीलवाड़ा शहर के प्रताप नगर थाने में 16 मामले और पाली के सिरियारी में 2 कुल 18 मामले चोरी, लूट और मारपीट के दर्ज है। जबकि धर्मराज के खिलाफ भीलवाड़ा शहर के भीमगंज, कोतवाली, प्रताप नगर, सुभाष नगर थानों में 13 मामले दर्ज हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments