☜ Click Here to Star Rating



झालावाड़ कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बारिश के देखते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

झालावाड़ में सोमवार को जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने बारिश के मौसम को देखते हुए सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

.

उन्होंने अधिकारियों को सभी राजकीय कार्यालयों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और चिकित्सा संस्थानों के भवनों का जायजा लेने को कहा। जर्जर घोषित भवनों को तत्काल ध्वस्त करने और मरम्मत की आवश्यकता वाले भवनों की तुरंत मरम्मत कराने के आदेश दिए।

सिटी डिस्पेंसरी के जर्जर भवन के लिए सीएमएचओ को वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा। महिला एवं बाल विकास विभाग को जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को न बिठाने और वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। नए भवनों के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने को कहा।

पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता को जिले की सभी सड़कों और पुलियाओं का निरीक्षण कर मरम्मत के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। जिले में पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा और रसद विभागों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, जिला परिषद सीईओ शंभुदयाल मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक चारण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शहर की सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजने के लिए नियमित अभियान चलाने के निर्देश पशुपालन विभाग और नगर परिषद को दिए गए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading