![]()
चंबल नदी के घाट पर बजरी निकासी के रास्तों को जेसीबी मशीन से गहरे गड्ढे कर बंद कर दिया गया।
सरमथुरा उपखंड क्षेत्र में अवैध चंबल बजरी खनन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को ग्राम पंचायत झिरी क्षेत्र के शंकरपुर गांव के समीप चंबल नदी के घाट पर बजरी निकासी के रास्तों को जेसीबी मशीन से गहरे गड्ढे कर बंद कर दिया गया।
यह कार्रवाई धौलपुर डीएफओ आशीष व्यास के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध चंबल बजरी खनन रोकथाम अभियान के तहत की गई। सरमथुरा वन विभाग की घड़ियाल क्षेत्र की टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया। टीम ने शंकरपुर घाट सहित अन्य बजरी निकासी के रास्तों को जेसीबी मशीन की मदद से अवरुद्ध किया। इस दौरान क्षेत्रिय वन अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान, नाका प्रभारी बने सिंह, शिवकुमार सिंह जादौन सहित वन विभाग के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments