![]()
कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यटन विकास समिति की बैठक मिनी सचिवालय में आयोजित की गई।
बारां में जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यटन विकास समिति की बैठक मिनी सचिवालय में आयोजित की गई। सहायक निदेशक पर्यटन ने बैठक के एजेंडा बिंदुओं पर प्रकाश डाला।
पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा के दौरान शाहाबाद किले से संबंधित बिंदुओं की अनुपालना रिपोर्ट उप वन संरक्षक द्वारा प्रस्तुत नहीं की गई। इस पर जिला कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुण्डियर-राजपुर रोड से शाहाबाद किले तक तीन किलोमीटर ग्रेवल रोड की मरम्मत का निर्णय लिया गया। वन विभाग को नेचर गाइड की मानदेय दरें तय कर दर सूची प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। शाहाबाद किले परिसर में साइनेज बोर्ड लगाने और टोल प्लाजा मोड़ पर एक अतिरिक्त बोर्ड स्थापित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में एडीएम प्रभारी अनिल कुमार चौधरी, डीएफओ अनिल यादव, नगर परिषद आयुक्त मोती शंकर, अधीक्षण अभियंता राजवीर सिंह, राज्य पुरातत्व विभाग वृत अधीक्षक हेमेंद्र कुमार अवस्थी और सहायक निदेशक सिराज कुरैशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments