![]()
सीओ सिटी मुनेश कुमार मीणा ने वृत कार्यालय पर थानाधिकारियों और अनुसंधान अधिकारियों की बैठक ली।
धौलपुर में महानिदेशक पुलिस जयपुर ने धौलपुर सिटी सर्कल को मॉडल सर्कल का दर्जा दिया है। इसी के तहत सीओ सिटी मुनेश कुमार मीणा ने वृत कार्यालय पर थानाधिकारियों और अनुसंधान अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में कोतवाली निहालगंज, सदर और महिला थाना के अनुसंधान अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए गए। सीओ सिटी ने सभी अधिकारियों को 60 से 90 दिनों के भीतर सभी प्रकरणों का निस्तारण करने को कहा। साथ ही नवीन आपराधिक गतिविधियों के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की गई।
बैठक में निहालगंज थाना प्रभारी प्रवेंद्र रावत, कोतवाली एसआई प्रभारी अशोक कुमार, सदर थाना प्रभारी शैतान सिंह और महिला थाना प्रभारी छवि फौजदार सहित सभी अनुसंधान अधिकारी मौजूद थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments