☜ Click Here to Star Rating


कोर्ट जा रहे वकील पर तीन हथियार बंद बदमाशों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने वकील के पैर पर सरियों से ताबड़तोड़ हमला किया। इसके बाद हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। मामला धौलपुर जिले के बाड़ी कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर बाजार का है। इस दौरान हमले की ये घटना पास

.

कोतवाली थाना अधिकारी अमित शर्मा ने बताया-सुबह 11:15 बजे सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर रोड स्थित बाजार में हवाई फायरिंग की गई है। साथ ही वकील रामनिवास मित्तल पर हमला हुआ है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान लोगों ने घायल वकील को अस्पातल पहुंचाया।

पुलिस ने बताया कि अस्पताल जाकर वकील से बयान लिए हैं। वहीं हमले की ये घटना मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

दो तस्वीरों देखिए किस तरह की मारपीट…

आरोपियों ने वकील के पैरों पर सरिए से ताबड़तोड़ हमला किया।

आरोपियों ने वकील के पैरों पर सरिए से ताबड़तोड़ हमला किया।

मारपीट कर रहे एक युवक ने गर्म तेल की कड़ाही फेंककर जलाने की कोशिश की।

मारपीट कर रहे एक युवक ने गर्म तेल की कड़ाही फेंककर जलाने की कोशिश की।

रास्ते में स्कूटी रोककर नीचे गिरा पीड़ित रामनिवास ने बताया- सुबह 10 बजकर 57 मिनट पर वकील रामनिवास मित्तल अपने घर मलकपाड़ा से कोर्ट जा रहे थे। इस दौरान घर से एक किलोमीटर आगे बाजार में तीन बदमाशों ने उनकी स्कूटी को रोककर नीचे गिरा दिया। इसके बाद सरियों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद एक आरोपी ने दो हवाई फायर किए वकील ने बचने के लिए भागने की कोशिश की। मगर बदमाशों ने उन्हें मस्जिद की सीढिय़ों पर गिरा लिया। इसके बाद सरियों से पैरों पर ताबड़तोड़ हमला किया।

गर्म कड़ाही से जलाने की कोशिश पुलिस ने बताया-आरोपियों ने पास ही स्थित हलवाई की दुकान से गर्म तेल की कड़ाही को उनके ऊपर गिराने की कोशिश की। मगर वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद एक आरोपी वकील के पैर में गोली मारने की कोशिश की। मगर वह बाल-बाल बच गए। जब लोगों की भीड़ जमा होना शुरू हो गई तो आरोपी मौके से भाग निकले।

वकील ने बताया कि कोर्ट में एक मामले को लेकर रंजिश चल रही है। पहले भी उन पर हमला हो चुका है।

वकील ने बताया कि कोर्ट में एक मामले को लेकर रंजिश चल रही है। पहले भी उन पर हमला हो चुका है।

वकील बोले-कोर्ट में चल रहे मामले को लेकर रंजिश रामनिवास मित्तल ने बताया-कोर्ट में चल रहे एक मामले को लेकर कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश है। 16 जनवरी को भी उन पर हमला हो चुका है।

वहीं सूचना पर कोतवाली थाना अधिकारी अमित शर्मा, एसआई हरवीर सिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

अमित शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी में दिख रहे आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है।

घटना के बाद अग्रवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में समाज के सदस्यों ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की।

बैठक में स्थानीय विधायक जसवंत गुर्जर भी शामिल हुए। उन्होंने पुलिस की गश्त व्यवस्था को विफल बताया और कहा कि नागरिकों में भय व्याप्त है। बाद में विधायक गुर्जर अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों के साथ कोतवाली थाना पहुंचे और एडिशनल एसपी कमल कुमार जांगिड़, सीओ महेंद्र कुमार तथा थाना अधिकारी अमित शर्मा से बात की।

अग्रवाल समाज ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

अग्रवाल समाज ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विधायक ने मामले में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की और पुलिस प्रशासन को इसके लिए तीन दिन का समय दिया। जसवंत गुर्जर ने बताया कि इस घटना से अग्रवाल समाज ही नहीं, बल्कि पूरे बाड़ी शहर के लोग भयभीत हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में आरोपी गिरफ्तार नहीं होते हैं, तो व्यापारी और अग्रवाल समाज के लोग बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

एडिशनल एसपी कमल कुमार जांगिड़ ने बताया कि फायरिंग और अधिवक्ता पर हमले के मामले में पुलिस की टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। अधिवक्ता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें

2500 का बिल आया तो बिजली कर्मचारी को पीटा,VIDEO:पिता-पुत्र ने बरसाए घूंसे, स्कूल के मीटर की रीडिंग लेते समय किया हमला

बिजली मीटर की रीडिंग ले रहे कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी मीटर जलने की वजह से आए औसत बिल से नाराज था। मारपीट की ये घटना पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला झुंझुनूं जिले के खेतड़ी उपखंड के गणेशपुरा गांव का है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading