☜ Click Here to Star Rating



धौलपुर-करौली सांसद भजनलाल जाटव ने शुक्रवार को धौलपुर सर्किट हाउस में जनसुनवाई की।

धौलपुर-करौली लोकसभा क्षेत्र के सांसद भजनलाल जाटव शुक्रवार को धौलपुर सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने यहां जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के निर्देश दिए।

.

जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। सांसद ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन पर आवश्यक निर्देश दिए। जनता द्वारा रखी गई मुख्य समस्याओं में बिजली कटौती, पेयजल संकट, सड़क मरम्मत, पेंशन में देरी, राजस्व संबंधी मामले और सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं।

सांसद जाटव ने सभी मामलों को प्राथमिकता देते हुए तुरंत संबंधित विभागों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

इस अवसर पर सांसद जाटव ने कहा- जनता की सेवा करना मेरा प्रथम कर्तव्य है। मैं हर उस व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रहा हूं, जो किसी न किसी कारण से सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। मेरी अपेक्षा है कि अधिकारी समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading