गणेश चतुर्थी के त्योहार टोंक जिले के गणेश मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ है। मंदिरों की भी बिजली की सजावट की गई है। गणेश भगवान के मंदिरों में बीती रात को भजन संध्या हुई। इसमें गायक कलाकारों ने भगवान गणेश के भजन गाए। इस दौरान बडी संख्या में भक
बुधवार सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की आवाजाही है। गणेश प्रतिमाओं की स्थापना लेकर युवाओं में उत्साह हर गली-मोहल्लों, मंदिरों व कॉलोनियों दिखाई दिया। कहीं ढोल-नगाड़े तो कही बैंड बाजों के साथ लोग गणेश प्रतिमाओं लेकर कार्यक्रम स्थल लेकर पहुंचे और श्रद्धापूर्वक प्रतिमा की स्थापना कर अनंत चतुर्दशी तक चलने वाले उत्सव की शुरुआत हुई।

टोंक के गणेश मंदिरों में सुबह से दर्शनार्थियों की आवाजाही है।
अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में 56 भोग की झांकी
अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में 56 भोग की झांकी सजाकर भगवान गणपति को भोग लगाया गया।
धर्माेत्थान सेवा समिति के 11 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत भी आज काफला बाजार में 9 फीट के हस्तनिर्मित प्रतिमा के साथ 21 अन्य प्रतिमाओं की विधिवत पूजन के साथ हुआ।
समिति के प्रबंध संचालक कैलाश शर्मा एडवोकेट ने बताया कि काफला बाजार मालियों की गली स्थित ठाकुरजी मंदिर में सुबह 11.15 बजे अतिथियों व समिति कार्यकर्ताओं ने मुख्य प्रतिमा व अन्य 21 प्रतिमाओं को पूजा-अर्चना की। जिसे प्रतिमा स्थापित करने वाले मंडलों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। जिन्हें पूजन के बाद प्रतिमा सुपुर्द की गई। जो बैंड-बाजों के साथ प्रतिमा लेकर रवाना हुए।

मंगलवार रात को शहर में हुई भजन संध्या में प्रस्तुति देते कलाकार।
एडवोकेश शर्मा ने बताया कि अनंत चर्तुदर्शी तक चलने वाले गणेश उत्सव में हर दिन अलग-अलग मंडल-मंदिर पर भजन संध्याएं होंगी। 5 सितम्बर को काफला बाजार में धर्मोत्थान सेवा समिति की ओर से काफला बाजार में भव्य भजन संध्या होगी।
इसके अगले दिन अनंत चर्तुदर्शी के दिन प्रतिमाओं के विर्सजन को लेकर शाम 5 बजे यज्ञ के बालाजी से शोभायात्रा रवाना होगी। जो विभिन्न मार्गाें से होकर चतुर्भुज तालाब पहुंचेगी और प्रतिमाओं को विसर्जित किया जाएगा।

अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की दिनभर आवाजाही बनी रही।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments