☜ Click Here to Star Rating


रूपारेल नदी में पानी की आवक बढ़ी है।

अलवर में तीसरे दिन में तेज बारिश के अलर्ट को देखते हुए कलेक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला ने गुरुवार सुबह 7 बजे के बाद स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्‌टी के आदेश जारी किए। जबकि उससे पहले बच्चे स्कूल रवाना हो चुके थे। लेकिन सरकारी स्कूलाें तक मसैज पहुंचा तो

.

अलवर शहर के निकट तूलेड़ा में स्कूल जाने के बाद तुरंत वापस लौटते बच्चे।

अलवर शहर के निकट तूलेड़ा में स्कूल जाने के बाद तुरंत वापस लौटते बच्चे।

अलवर जिले में सबुह से बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अलवर जिले में तीसरे दिन गुरुवार को भी तेज बारिश का अलर्ट है। हालांकि पिछले दो दिनों में तेज बारिश नहीं हुई। लेकिन अब तीसरे दिन सुबह कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश है। लेकिन अभी जिले में बहुत तेज बारिश नहीं हुई है। जिसके कारण नदी नालों में पानी नहीं बढ़ सका है। अभी सिलीसेढ़ व जयसमंद बांध में भी पानी की आवक कम है। सिलीसेढ़ बांध को भरने में करीब 2 फीट पानी की जरूरत है। उसके बाद ऊपरा चलेगी और यहां का पानी जयसमंद बांध जाएगा। तब जयसमंद बांध में पानी भरने लगेगा। अभी जयसमंद बांध में पानी बहुत कम है।

ये हैं कलेक्टर की छुट्टी के आदेश। जो 31 जुलाई को जारी किए गए। जब आदेश आए उससे पहले बच्चे स्कूलों के लिए रवाना हो चुके थे।

ये हैं कलेक्टर की छुट्टी के आदेश। जो 31 जुलाई को जारी किए गए। जब आदेश आए उससे पहले बच्चे स्कूलों के लिए रवाना हो चुके थे।

कलेक्टर ने की लगातार तीसरे दिन छुट्टी

झालावाड़ क्षेत्र में सरकारी स्कूल का भवन गिरने से 7 बच्चों की मौत के बाद अलवर कलेक्टर ने ज्यादा बारिश को ध्यान में रखते हुए छुट्टी घोषित की हैं। लगातार तीन दिन छुट्टी हो गई। अब गुरुवार को सुबह से बारिश है। आगामी दिनों में मौसम के अलर्ट के अनुसार प्रशासन निर्णय करेगा।

अलवर शहर में सुबह से घने बादल छाए हैं। ये टेल्को चौराहे के पास रिमझम बारिश का दृश्य है।

अलवर शहर में सुबह से घने बादल छाए हैं। ये टेल्को चौराहे के पास रिमझम बारिश का दृश्य है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading