☜ Click Here to Star Rating



जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में छात्रों ने छात्र संघ चुनाव की मांग और समस्याओं को लेकर आज प्रदर्शन किया। छात्रों ने छात्र संघ चुनाव को लेकर नारेबाजी भी की।

.

छात्र नेता एमएल चौधरी के नेतृत्व में छात्रसंघ चुनाव बहाल करवाने की मांग को लेकर जोधपुर के छात्रों ने अरदास पदयात्रा शुरू की। यह पदयात्रा राजस्थान सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए आराध्य लोक देवता सत्यवादी तेजाजी वीर महाराज से प्रार्थना स्वरूप निकाली गई।

पदयात्रा जेएनवीयू के नए परिसर से शुरू हुई। प्रारंभ में रातानाडा स्थित गणेश मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया गया। इसके पश्चात रैली डीजे के साथ नए परिसर से रवाना हुई, जो केंद्रीय कार्यालय होते हुए खरनाल (नागौर) स्थित वीर तेजाजी की जन्मस्थली पहुंचेगी।

इसमें जेएनवीयू विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों

के छात्र शामिल हुए।

छात्रों ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पुनः बहाल किया जाना अत्यंत आवश्यक है ताकि छात्रों की समस्याओं का प्रतिनिधित्व लोकतांत्रिक तरीके से हो सके।

पेंशनर्स की मांगों का किया समर्थन

वहीं, दूसरी तरफ छात्र नेता नवल सिंह राठौर के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी के हेड ऑफिस के सामने छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। छात्रों ने यहां धरना दे रहे पेंशनर्स की मांगों का भी समर्थन किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading