☜ Click Here to Star Rating


धरने पर बैठ कर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण

आहोर के भैसवाड़ा सर्किल से गोदन के बीच डायवर्जन पर बनी पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग करने से नाराज लोगों ने शिकायत की तो ठेकेदार ने ग्रामीणों से अभद्रता की। निरीक्षण करने पहुंचे उपसरपंच को ही जेल में डलवा दिया। जिससे नाराज ग्रामीणों ने मंग

.

आहोर में यह तीन युवक बैठे आमरण अनशन पर

आहोर में यह तीन युवक बैठे आमरण अनशन पर

घटिया सामग्री उपयोग में लेने का आरोप

भैसवाड़ा उप सरपंच गणपति सिंह ने बताया कि जालोर से आहोर आने वाले रास्ते पर जवाई नदी के डायवर्जन पर 80 लाख की लागत से पुलिया निर्माण किया जा रहा है। जिसका काम पिछले करीब डेढ़ साल से किया जा रहा हैं। वहीं इसके साथ एक ही ठेकेदार के भैसवाड़ा प्याऊ से भैसवाड़ा गांव तक सड़क निर्माण का कार्य भी किया जा रहा हैं। जिसमें घटिया सामगी का उपयोग किया गया हैं।

जिससे निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही हुई बारिश से सड़क पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क में गड्ढे हो गए। जिसकी शिकायत लोगों ने विभाग अधिकारियों को कि तो ठेकेदार के लोगों के साथ अभद्रता की। शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंच भैसवाड़ा के उप सरपंच गणपतसिंह तो ठेकेदार ने रोड जाम करने की झूठी शिकायत कर पुलिस बुलाई और उप सरपंच को जेल में बंद करवा दिया।

धरना स्थल पर बैठे ग्रामीण

धरना स्थल पर बैठे ग्रामीण

उपखण्ड के कार्यालय के सामने प्रदर्शन

जिसके बाद ग्रामीणों ने ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को जालोर से जोधपुर जाने वाले रास्ते को माधौपुरा में रोड जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने आकर जाम को खुलवाया और भीड़ को हटाया इस दौरान लोगों ने पुलिस के द्वारा भीड़ पर लाठी चार्ज करने का आरोप लगाया। जिसके बाद भीड़ ने उपखण्ड के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने फिर भैसवाड़ा चौराहा पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया।

शाम तक कोई अधिकारी बात करने के लिए नहीं आए तो तीन ग्रामीण प्रवीण माली,नरेश गहलोत व अचलेश्वर राणा आमरण अनशन पर बैठ गए। कांग्रेस से आहोर विधानसभा प्रत्याशी सरोज चौधरी ने कहा कि निरीक्षण करने पहुंचे उपसरपंच को ही जेल में डलवा दिया। जब जनप्रतिनिधियों को ठेकेदार जेल में डलवा देंगे तो आम जनता की आवाज कोन उठाएगा। जिसको अनिश्चित कालीन धरना दिया जा रहा हैं। जब तक लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता तब तक धरना और अनशन शुरू रहेगा।

लोगों ने सोमवार को भी रोड़ जाम प्रदर्शन किया था।

लोगों ने सोमवार को भी रोड़ जाम प्रदर्शन किया था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading