NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित अन्य कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर आज सीकर में कांग्रेस नेताओं सहित अन्य संगठनों ने आक्रोश रैली निकाली। जो सीकर के कल्याण सर्किल से शुरू होकर कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर पहुंची। रैली में शामिल लोगों ने कलेक्ट्

कलेक्ट्रेट के गेट पर चढ़कर नारेबाजी करते हुए युवक।
इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला फूंका गया। पुतला फूंकने के बाद रैली में शामिल लोग कलेक्टर मुकुल शर्मा के पास पहुंचे। जिन्होंने विनोद जाखड़ सहित अन्य लोगों की रिहाई को मांग को लेकर कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला जलाते हुए।
रैली में शामिल महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष मंजू चौधरी और भीमसेना के अनिल तिड़दिया ने बताया कि शिक्षा के मंदिर राजस्थान यूनिवर्सिटी में शस्त्र पूजन का NSUI के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो उनपर लाठीचार्ज किया गया। कई दिन पुलिस थानों में घुमाया गया और फिर जेल भेज दिया गया। आज तक उनकी रिहाई नहीं हुई। ऐसे में मांग है कि जल्द से जल्द उन्हें रिहा किया जाए। वरना मजबूरन हमें बड़ा आंदोलन करना होगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments