☜ Click Here to Star Rating



कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के चयन के लिए चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत जोधपुर शहर के पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जोधपुर शहर ऑब्जर्वर सुशांत मिश्रा ने पार्टी पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया की जानकारी दी और उनसे फीडब

.

बैठक में मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी, एआईसीसी के मेंबर, पूर्व मंत्री, महापौर, निगम नेता प्रतिपक्ष, वार्ड पार्षद, वार्ड पार्षद प्रत्याशी सहित पदाधिकारी शामिल हुए। इस बार उत्तर और दक्षिण को मिलाकर शहर का एक ही जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने जताया असंतोष

बैठक के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष भी जाहिर किया। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 72 से पार्षद प्रभु सिंह राठौड़ ने कहा कि वह सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र से आते हैं लेकिन 5 साल तक पार्टी जिला अध्यक्षों ने कभी उनको पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलवाया तक नहीं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष का चयन पारदर्शी तरीके से किया जाना चाहिए। इस पर पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें समझाया। इस दौरान पार्टी ऑब्जर्वर सुशांत मिश्रा ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता उन्हें अपना फीडबैक दे सकता है। हर किसी को अपनी बात रखने का हक है।

6 नाम एआईसीसी को भेजें जाएंगे

इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष का चयन पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। इसके लिए 12 अक्टूबर तक बैठकर आयोजित की जाएगी। ऑब्जर्वर सिविल सोसाइटी व्यापारिक संगठन सहित विभिन्न संगठनों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और उनसे जिला अध्यक्ष जैन के लिए फीडबैक लेंगे। मिश्रा ने कहा कि जिला अध्यक्ष के लिए कोई भी पार्टी कार्यकर्ता आवेदन कर सकता है। इसके बाद मिले आवेदनों में से स्क्रुटनी करके 6 नाम को एटीसी को भेजा जाएगा। इसके आधार पर अंतिम रूप से एक नाम का अंतिम रूप देकर जिला अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। मिश्रा ने कहा कि इस महीने के अंत तक जिला अध्यक्ष का चयन कर लिया जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading