![]()
हनुमानगढ़-पदमपुर मार्ग पर रोडवेज बसों की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुख्य प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
हनुमानगढ़-पदमपुर मार्ग पर रोडवेज बसों की कमी से यात्री परेशान हैं। बुधवार को इस मार्ग के ग्रामीणों ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के हनुमानगढ़ आगार कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
पक्कासारणा के राजेश नोखवाल ने बताया कि यह मार्ग पहले निगम के लिए लाभदायक था। यहां यात्रियों को बैठने की जगह तक नहीं मिलती थी, लेकिन अब रोडवेज प्रशासन ने इस रूट पर स्थायी बसों का संचालन बंद कर दिया है।
इससे जंडावाली, पक्कासारणा, पक्काभादवां, 28 एलएलडब्ल्यू, गोलूवाला और अयालकी के यात्रियों को परेशानी हो रही है। शाम 6 बजे के बाद गोलूवाला मार्ग पर कोई नियमित बस सेवा नहीं है। एक अस्थायी बस है, जो अनियमित रूप से चलती है। लोक परिवहन बस ऑपरेटर मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
ग्रामीणों ने 14 अगस्त को मुख्य प्रबंधक को लिखित शिकायत दी थी। अधिकारियों ने 15 नई बसें मिलने के बाद इस मार्ग पर बस सेवा बढ़ाने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर 10 दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments