जालोर | बागरा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ बलात्कार करने के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर परिजन व समाज के लोगों का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरनार्थियों ने बताया कि इस संबंध में 19 जून को बागरा थाना में मामला दर्ज कराया था, क
इसके बावजूद आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया। घटना के करीब 4 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। धरनार्थियों ने बताया कि यदि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो प्रदर्शन तेज किया जाएगा और समाज के लोग आगामी दिनों में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। मंगलवार को धरने में कई लोग शामिल रहे। धरनार्थियों ने बताया कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक धरना जारी रहेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments