☜ Click Here to Star Rating


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), राजस्थान ने गुरुवार को जिला खैरथल-तिजारा में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निरीक्षक के दलाल रिंकू गोयल को 30,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिंकू, मिस्त्री मार्केट, टपूकड़ा का निवासी है। ये

.

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायतकर्ता, जो 2023 में राज्य सरकार द्वारा आवंटित राशन की दुकान का संचालन करता है, ने शिकायत दर्ज की थी। शिकायत के अनुसार, प्रवर्तन निरीक्षक पूनम ने कुछ दिन पहले शिकायतकर्ता की दुकान का निरीक्षण किया था। इसके बाद 12 सितंबर को शिकायतकर्ता को टपूकड़ा में रिंकू की दुकान पर बुलाकर 50,000 रुपए की रिश्वत मांगी गई और धमकी दी गई कि राशि नहीं देने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित कर कार्रवाई की जाएगी।

एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस (प्रथम) राजेश सिंह के सुपरविजन में भिवाड़ी इकाई के उप अधीक्षक पुलिस परमेश्वर लाल के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई।

इस दौरान रिंकू को 30,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। सत्यापन के दौरान रिंकू से 23 सितंबर को शिकायतकर्ता से ली गई 10,000 रुपए की राशि भी बरामद की गई।

प्रवर्तन निरीक्षक पूनम की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उनसे पूछताछ के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन ट्रैप कार्रवाई की भनक लगने पर उन्होंने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया और फरार हो गईं।

वर्तमान में एसीबी द्वारा रिंकू से पूछताछ और अन्य कार्रवाई जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading