![]()
दौसा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है।
दौसा पुलिस की जिला विशेष टीम और कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से करीब चार लाख रुपए कीमत की स्मैक बरामद की है। पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशन और डिप्टी एसपी रवि प्रकाश शर्मा क
जिला स्पेशल टीम और कोतवाली थाना की टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी जीतराम उर्फ जीतू गुर्जर निवासी भोंडवाड़ा गढ़मोरा जिला करौली को संत सुंदरदास मार्ग से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 27.56 अवैध मादक पदार्थ स्मैक और बिक्री के 24 हजार 780 रुपए बरामद किए हैं। पकड़े गए अवैध मादक पदार्थ की मार्केट कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है कि वह अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई कहां से लेकर आता था। वहीं आरोपी को गिरफ्तार करने में जिला विशेष टीम के प्रभारी हेड कांस्टेबल प्रदीप, लोकेश शर्मा, कांस्टेबल बालकेश, विशंभर, राजेंद्र, विजय शर्मा, पन्नालाल, घनश्याम और राकेश तथा कोतवाली थाने के बाबूलाल, सुरेश और कालूराम की टीम को सफलता मिली।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments