![]()
नागौर में विश्व हिंदू परिषद की महिला इकाई और दुर्गा वाहिनी ने आज शिवबाड़ी में स्थित शानेश्वर मंदिर के प्रांगण में शस्त्र पूजन और शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन किया। सनातन वेद ओमकार आश्रम फागली के महंत लक्ष्मीनारायण महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्र
बोले- सनातन की रक्षा आवश्यक
दुर्गा वाहिनी की विभाग संयोजिका माया सांखला और जिला संयोजिका कविता सांखला ने दुर्गावाहिनी संगठन के बारे में जानकारी दी। अवनी रांकावत ने ओजस्वी कविता सुनाई। लक्ष्मी नारायण दास महाराज ने कहा कि सतयुग में सत्य का धर्म, त्रेता युग में तंत्र का धर्म, द्वापर में पूजा पाठ का धर्म था। अभी कलयुग में संगठन के साथ जुड़कर कार्य करने का ही धर्म है। नारी शक्ति जब शस्त्र उठाएगी तब ही सनातन की रक्षा होगी।
नारी शक्ति को संगठित होने की आवश्यकता
मुख्य अतिथि डॉ. सीमा सोलंकी ने कहा कि आज बेटियों ने शस्त्र छोड़कर मोबाइल उठा लिया है, इसलिए हिंदू समाज पर देश में अत्याचार बढ़ रहा है। नारी शक्ति को संगठित रूप में खड़े होने की आवश्यकता है तथा अपने बच्चों को भी अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार देने की आवश्यकता है।
लव जिहाद, धर्मांतरण जैसे गंभीर मुद्दों पर भी अलर्ट रहने की जरूरत है। दुर्गावाहिनी की बेटियों ने तलवारबाजी के साथ शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम में विहिप के जिलाध्यक्ष रामेश्वर सारस्वत, प्रांत के सह सत्संग प्रमुख पुखराज सांखला, जिला मंत्री मेघराज राव, जंवरीलाल भट्ट, प्रखंड संयोजिका पुनीता तिवारी, रश्मि सारस्वत, सरिता राव सहित दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ता और विश्व हिंदू परिषद के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments