बेटी के सुसराल वालों ने 45 साल के पिता की धारदार हथियार से नाक काट दी। लहूलुहान हालात पिता को धोरीमन्ना हॉस्पिटल लेकर आए। वहां पर उसका इलाज चल रहा है। घटना बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाने के भाग भरे की बेरी गांव आज सुबह की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घ

घायल का हॉस्पिटल में करवाया इलाज।
पुलिस के अनुसार भागभरे की बेरी गांव निवासी मोहनलाल (45) पुत्र पेमाराम की बेटी की शादी दो साल पहले भवार निवासी रमेश कुमार के साथ हुई थी। आपस में अनबन के चलते पीहर आ गई। एक माह पहले बेटी ने बाधा गांव के युवक से शादी कर ली। इससे आक्रोशित और नाराज होकर पहले जयराम विश्नोई निवासी भंवार समेत 8 लोगों ने शुक्रवार को सुबह मोहनलाल के घर पर पहुंचे। धारदार हथियार से उसका नाक काट दिया। नाक का नीचे का हिस्सा बिल्कुल हल्क होकर नीचे गिर गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी लोग वहां से भाग गए।
परिजनों और ग्रामीणों ने घायल मोहनलाल को धोरीमन्ना हॉस्पिटल लेकर गए। वहां पर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलने पर धोरीमन्ना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल का मौका मुआयना किया। वहीं घायल के पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने पर्चा बयान दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
धोरीमन्ना थाने के एएसआई रावताराम ने बताया- टीम बनाकर बदमाशों की तलाश की जा रही है। वहीं घायल का हॉस्पिटल में इलाज करवाया गया है। बेटी की दूसरी जगह चली जाने की वजह से घटना को अंजाम दिया है। नाक काटने का प्रयास किया गया था।
इनपुट : दिनेश ढाका
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments