☜ Click Here to Star Rating


दैनिक भास्कर का 20वां अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव बुधवार को मानसरोवर में वीटी रोड स्थित राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड में शुरू हुआ। मां जगदम्बा की आरती के साथ उत्सव का आगाज हुआ, जहां लोग अलग-अलग अंदाज में पहुंचे।

.

जितेंद्र शर्मा नीले ड्रम वाली कॉस्ट्यूम में दिखे, जिस पर लिखा था- ‘गब्बर से डर नहीं लगता, नीले ड्रम से लगता है’। किसी ने ऑपरेशन सिंदूर की झलक दिखाई, तो मां-बेटी बटरफ्लाई थीम में नजर आईं। देवरानी-जेठानी भी काले चश्मे में दिखीं। लोगों ने डांडिया खनकाए और हिंदी, गुजराती, मराठी, राजस्थानी, तमिल व नेपाली गानों पर डांस किया। एक युवक मां दुर्गा और दूसरा रावण के रूप में नजर आया।

ग्राउंड को गणेश जी की थीम पर सजाया गया है, जहां 80 फीट के स्टेज पर गणेश जी की 7 फीट की प्रतिमा है। फूड स्टॉल भी लगे हैं और सेल्फी पॉइंट भी बना है। यह महोत्सव 28 सितंबर तक चलेगा।

20वां अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव: देखिए, कैसे लोग उतरे मस्ती के रंग में!…

तस्वीर 1 हाथों में दीपकों के साथ महाआरती

दैनिक भास्कर के 20वें अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का विधिवत आगाज मां जगदम्बा की आरती के साथ हुआ। प्रतिभागी दीपक जलाकर मां की आराधना में लीन दिखे। इस अवसर पर, पिछले 20 सालों से लगातार इस महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागी भी पूजा का हिस्सा बने, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। तस्वीर 2 नीले ड्रम की तरह दिखने वाली कॉस्ट्यूम पहनकर आया प्रतिभागी

नीले ड्रम की तरह दिखने वाली कॉस्ट्यूम पहनकर आए अभिव्यक्ति के प्रतिभागी जीतेन्द्र शर्मा पांडाल में पहुंचे तो सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। नीले कलर के कपड़े से लकड़ी के ऊपर तैयार नीले ड्रम का ढांचा बनाया हुआ है। इस पर लिखा है- ‘गब्बर से डर नहीं लगता, नीले ड्रम से लगता है’। तस्वीर 3 ग्रीनरी थीम पर पहनी ड्रेस, सिर पर ग्लोब का मुकुट

मालवीय नगर की रहने वाली प्राची खंडेलवाल ने अभिव्यक्ति गरबा में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का अनूठा तरीका अपनाया। उन्होंने ग्रीनरी थीम पर आधारित पोशाक पहनी। सिर पर ग्लोब का मुकुट पहना। तस्वीर 4 खाटूश्याम जी का रूप धरकर आई युवती

खाटूश्याम जी बनकर अभिव्यक्ति गरबा में पहुंची माया लालवानी ने दैनिक भास्कर से बात की। उन्होंने बताया- खाटूश्याम जी मन में बसे हैं, इसलिए खाटूश्याम जी का रूप धारण करके आई हूं। साथ ही भारत के लिए तिरंगा का रंग दिया गया है। तस्वीर 5 नरसिंह का रूप धारण करके पहुंचे

विवेक विहार सोडाला निवासी अस्मित कोहली नरसिंह का रूप धारण करके पहुंचे, उनके साथ उनकी बेटी खुशी कोहली प्रहलाद बनकर पहुंची। तस्वीर 6 दुर्गा का रूप धारण कर पहुंचा युवक

तस्वीर 7 सतरंगी मोर पंखी थीम पर सजकर आईं ‘फायर क्वीन’

मानसरोवर से आई ‘फायर क्वीन’ ग्रुप की महिलाएं अभिव्यक्ति गरबा में सतरंगी मोर पंखी थीम पर सजकर पहुंचीं। सविता गुप्ता, प्रियंका खंडेलवाल, पिंकी गुप्ता, राखी कंबोज, ऋचा खंडेलवाल, रूपल सिंह, विजया शर्मा, डॉ. नेहा गुप्ता, शिल्पा जैन, मनीला और शिल्पा मेनका सहित इस ग्रुप की सभी महिलाएं अभिव्यक्ति गरबा का संदेश देती हुई बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके रंग-बिरंगे परिधान और उत्साह ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया।

तस्वीर 8 बटरफ्लाई थीम की ड्रेस पहनकर पहुंची मां-बेटी

रुचि जैन अपनी बेटी दृष्टि जैन के साथ बटरफ्लाई थीम की ड्रेस पहनकर पहुंची है। इनके हाथों में एक विशेष छतरी थी, जो कि इलेक्ट्रॉनिक थीम पर बटरफ्लाई फ्लाइंग करते नजर आई। इस थीम को चुनने के बारे में कहा कि इस बार मौसम कुछ खास रहा। इस मंथ को बटरफ्लाई मंथ कहा जाता है। तस्वीर 9 कॉस्ट्यूम में दिखाई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता

अभिव्यक्ति प्रतिभागी सुनीता शर्मा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता अपनी कॉस्ट्यूम से दिखाई है। सिर पर ऑपरेशन सिंदूर लिखी टोपी और हाथ में ब्रह्मोस लिखा है। तस्वीर 10 अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का ड्रोन शॉट

यह अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का ड्रोन वीडियो है। इसमें दो सर्कल और उसके बाहर लोग गरबा करते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर 11 पारंपरिक ड्रेस में युवक और युवतियां ने किया गरबा ​​​​​

अभिव्यक्ति गरबा में पारंपरिक कपड़ों में सजे युवक-युवतियां गरबा कर रहे थे। उनकी रंग-बिरंगी पोशाकें और उत्साह देखने लायक था, जो राजस्थानी संस्कृति की खूबसूरती दिखा रही थीं। तस्वीर 12 रावण ने किया पंजाबी गाने पर डांस

अभिव्यक्ति गरबा में टोंक फाटक के रहने वाले प्रशांत शर्मा रावण के भेष में पहुंचे। उन्होंने अपने अनूठे अंदाज से सबका ध्यान खींचा और ‘रब रब कर दी’ गाने पर जमकर ठुमके लगाए। प्रशांत के उत्साह और ऊर्जा ने दर्शकों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया, जिससे गरबा पंडाल में एक अलग ही समां बंध गया।

तस्वीर 13 7 साल की प्रीशा बनीं श्रीनाथ जी, भक्तिभाव से मोहा मन

टोंक फाटक निवासी 7 वर्षीय प्रीशा गोयल अभिव्यक्ति गरबा में श्रीनाथ जी का वेश धारण कर पहुंचीं। प्रीशा की मां वैशाली ने बताया कि श्रीनाथ जी का बाल रूप होने के कारण उन्होंने अपनी बेटी को इस रूप में सजाया है। प्रीशा का भक्तिभाव और मनमोहक रूप सभी को आकर्षित कर रहा था। तस्वीर 14 मुकुट पहनकर किया डांस

सांगानेर निवासी आशीष छीपा अपनी दोस्त हिमांशी के साथ खास मुकुट पहनकर पहुंचे। जो माता की भक्ति और दैनिक भास्कर की विश्वसनीयता का संदेश देते नजर आए।

तस्वीर 15 गरबा में लोगों ने एक साथ जलाई मोबाइल लाइट

अभिव्यक्ति गरबा में एकता और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब सभी लोगों ने एक साथ अपने मोबाइल फोन की लाइटें जलाकर पूरे ग्राउंड को रोशन कर दिया। तस्वीर 15 फ्लोरल थीम में सजी आरती

जवाहर नगर (जयपुर) निवासी आरती लालवानी अभिव्यक्ति गरबा में इस बार फ्लोरल थीम पर नजर आईं। उन्होंने बताया कि गरबा ही उनकी खुशबू है, इसलिए उन्होंने फ्लावर थीम को चुना। आरती पिछले 3 सालों से अभिव्यक्ति गरबा का हिस्सा रही हैं और उन्होंने पिछले साल पांच पुरस्कार भी जीते थे, जो गरबा के प्रति उनके प्रेम और प्रतिभा को दर्शाता है। तस्वीर 16 अभिव्यक्ति गरबा में यूके से आईं युवती

यूके से आईं खुशी खंडेलवाल 8 साल बाद फिर से अभिव्यक्ति गरबा में शामिल होने के लिए विशेष रूप से जयपुर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वह पढ़ाई के लिए यूके गई थीं और अब वहीं सेटल हो गई हैं। खुशी ने कहा कि वह आने वाले 5 दिनों तक लगातार अभिव्यक्ति गरबा का हिस्सा बनेंगी। उनके साथ उनकी बहन वैष्णवी खंडेलवाल (वैशाली नगर), मुस्कान ढाकरे (करधनी), लावण्या पालीवाल (वैशाली नगर) और हर्षित माहेश्वरी भी अभिव्यक्ति गरबा में शामिल हुए। तस्वीर 17 पारंपरिक रंग में रंगा गरबा

अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में पारंपरिक परिधानों में सजे लोगों के समूह ने शानदार गरबा किया। रंग-बिरंगे कपड़ों और गहनों में सजे ये लोग राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखा रहे थे। उनके उत्साह और तालमेल से पूरा माहौल खुशनुमा हो गया। तस्वीर 18 हिंदी समेत कई लैंग्वेज के गानों पर किया गरबा

दैनिक भास्कर अभिव्यक्ति गरबा में बॉलीवुड समेत चार अलग-अलग भाषाओं के गानों पर लोग जमकर थिरके। इस रंगारंग कार्यक्रम में लोगों ने तरह-तरह की वेशभूषाएं पहनकर शिरकत की। तस्वीर 19 ग्रुप बनाकर सेल्फी क्लिक की

अभिव्यक्ति गरबा में पहुंचे लोगों ने अपने दोस्तों और परिवार के साथ ग्रुप बनाकर सेल्फी क्लिक की। तस्वीर 20 आई लव माय इंडिया’ की पगड़ी पहनकर पहुंची

‘आई लव माय इंडिया’ की पगड़ी पहनकर चार दोस्त पहुंची। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का मैसेज दिया। इन चारों ने अपनी पगड़ी पर सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह की फोटो लगाई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading