☜ Click Here to Star Rating



राजनगर बड़ा चारभुजा मंदिर दही हांडी प्रतियोगिता में यादव नवयुवक मंडल ने मारी बाजी। देर रात्रि को हुआ प्रतियोगिता का समापन। 

राजसमंद में राजनगर स्थित बड़ा चारभुजा मंदिर में रविवार को नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्री चारभुजा मित्र मंडल और माहेश्वरी युवा संगठन के संयुक्त देखरेख में दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान गोविंदा टोलियों सहित

.

इस अवसर पर मंदिर को रंग बिरंगी फरियों और विद्युत रोशनी से सजाया गया। रात 8 बजे शुरू हुई दही-हांडी प्रतियोगिता देर रात 11.30 बजे तक चली। आयोजक मंडल के कार्तिक बापडोत ने बताया कि इसमें तीन गोविंदा मंडलों ने भाग लिया।

जिसमें श्रीयादव नवयुवक मंडल, श्रीगाडरी नवयुवक मंडल और मेवाड़ मंच के सदस्यों ने भाग लिया। सभी टोलिया द्वारा तीन से अधिक प्रयास किए गए। जिसके बाद अंतिम राउंड में श्री यादव नवयुवक मंडल राजनगर के सदस्यों ने पिरामिड बनाकर दही-हांडी फोड़ने में सफलता पाई।

प्रतियोगिता के दौरान भजन-कीर्तन और डीजे स्पेशल इफेक्ट्स ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। गोविंदाओं के गिरने के बाद भी उनके उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। इस दौरान भक्तगण डीजे की धुन पर झूमते-नाचते नजर आए। विजेता टीम को नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। आयोजन का समापन ठाकुरजी की महाआरती के साथ हुआ। मंच संचालन कैलाश निष्कलंक और जिगर सेन ने किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading