![]()
एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर देशभर में की ठगी करने के 11 साइबर ठग गिरफ्तार।
डूंगरपुर के साइबर सेल, दोवड़ा ओर आसपुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन साइबर हंट के तहत छापेमार कार्रवाई करते हुए 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। 2 नाबालिग को डिटेन किया गया है। आरोपियों ने एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर देशभर में 1 करोड़ 30 लाख रुपए से ज्यादा
झाड़ियों की आड़ में ठगी
एसपी मनीष कुमार ने बताया कि ऑपरेशन साइबर हंट के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत साइबर सेल के कांस्टेबल हेमेंद्र सिंह को सूचना मिली कि दोवड़ा थाना क्षेत्र में बोकडसेल बस स्टैंड के पीछे पहाड़ियों पर झाड़ियों की आड़ में 10 से 12 युवक मोबाइल फोन से ठगी कर रहे है। इस पर साइबर थाना डूंगरपुर, साइबर सेल, दोवड़ा थाना ओर आसपुर थाना पुलिस की जॉइंट टीम बनाकर बोकडसेल की पहाड़ियों पर पहुंची। झाड़ियों के बीच छुपकर बैठे युवा मोबाइल से काम कर रहे थे। घेरा डालकर उन युवकों को पकड़ा।
लड़कियां उपलब्ध करवाने के नाम पर झांसा
युवकों से पूछताछ करने पर घबरा गए। युवकों के पास कई मोबाइल मिले। जिन्हें चेक करने पर उनमें लोकेंटो और दूसरे ऐप के जरिए देशभर में लोगो से ऑनलाइन ठगी का खुलासा हुआ। युवक लोगो को सोशल मीडिया के जरिए अश्लील फोटो और लड़कियां उपलब्ध करवाने के नाम पर झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी करते थे। पुलिस ने आरोपियों की तलाशी में 30 मोबाइल और 49 फर्जी सिम कार्ड मिले।
पुलिस ने आरोपी विनोद पुत्र वालेग पाटीदार निवासी खलील, भावेश पुत्र कमलजी पाटीदार निवासी खेड़ा सामोर, निलेश पुत्र लाऊजी पाटीदार, कैलाश पुत्र वालेंग पाटीदार, राहुल पुत्र देवेंग पाटीदार, प्रकाश पुत्र गौतम पाटीदार निवासी बड़ौदा, गजेंद्र पुत्र गौतम पाटीदार निवासी सकानी, भावेश पुत्र केवजी पाटीदार निवासी मसाना, प्रवीण पुत्र लालजी पाटीदार निवासी बोकड सेल, नरेश पुत्र भूरालाल पाटीदार निवासी काठड़ी, प्रकाश पुत्र भोगजी पाटीदार निवासी सकानी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 2 नाबालिग को डिटेन किया है।
आरोपियों ने देशभर के कई राज्यों में लोगो को झांसा देकर 1 करोड़ 30 लाख रुपए की ठगी की है। पुलिस ने ऑपरेशन साइबर हंट के तहत एक महीने में 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 8 नाबालिग को भी डिटेन किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments