![]()
कुंवारिया में जोहिड़ा भेरूजी का पांच दिवसीय सांस्कृतिक मेला शुरू।
राजसमंद के कुंवारिया में जोहिड़ा भैरुजी का पांच दिवसीय 64वां सांस्कृतिक मेला सोमवार को शुरू हुआ। मेले का उद्घाटन राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
इस अवसर पर सांसद महिमा कुमारी ने कहा- स्वदेशी वस्तुएं अपनाने, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ लिया जाए। उन्होंने स्वयं सहायता समूह के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया।
मेले में भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने केंद्र सरकार द्वारा रोजमर्रा की वस्तुओं पर जीएसटी कम करने से आमजन को होने वाले लाभ की जानकारी दी।
पंचायत समिति राजसमंद के विकास अधिकारी महेश गर्ग ने बताया- इस बार जिले में लंपी वायरस की पुष्टि होने से पशु मेला आयोजित नहीं किया गया है। परंपरा बनाए रखने के लिए केवल सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया जा रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेले परिसर में 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, साथ ही जगह-जगह शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बृजमोहन बैरवा, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, महिलाएं सहित प्रशासनिक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments