☜ Click Here to Star Rating


यह शिविर केंद्रीय विद्यालय संगठन और राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जयपुर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 5 जयपुर में मंगलवार को कब-बुलबुल चतुर्थ चरण हीरक पंख परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर केंद्रीय विद्यालय संगठन और राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जयपुर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

.

केवीएस के उपायुक्त संजीत कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्रवण लाल जाट, डिविजनल सेक्रेटरी, केवीएस राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, विशिष्ट अतिथि थे। उनका स्वागत गजथना और बुलबुल घेरा गीत से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में मां सरस्वती, लॉर्ड बैडेन पावेल और लेडी बैडेन पावेल के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। प्राचार्य राघवेन्द्र लालसंतानियां ने अतिथियों का हरित पौधों और स्कार्फ से स्वागत किया।

विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, राजस्थानी समूह नृत्य ‘रंगीलो राजस्थान’ और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। स्वाति गोगना, डिविजनल संचालक ने शिविर के उद्देश्यों की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि ने कहा कि स्काउटिंग और गाइडिंग जीवन जीने का तरीका है। यह बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा की भावना विकसित करता है।

कार्यक्रम के अंत में पौधारोपण किया गया। मंच संचालन ज्योति राजपुरोहित और स्नेहलता शेखावत ने किया। मनीषा चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading