![]()
ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सीएसटी ने सेंट्रल जेल में नशीली दवाइयां सप्लाई करने वाले 3 आरोपियों को भांकरोटा इलाके से पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी संपत सिंह शेखावत जयसिंहपुरा भांकरोटा, अंकुश अग्रवाल अभिनंदन एनक्लेव जयसिंहपुरा व अभिराज सिंह गाजीपुर यूपी का
पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि सीएसटी को कुछ दिन पहले इनपुट मिला कि भांकरोटा इलाके में रहने वाले कुछ लोग यूपी से नशीली टेबलेट मंगवा रहे हैं। इसके लिए आरोपियों ने ऑनलाइन पैसे भी ट्रांसफर किए हैं। कमिश्नरेट की तकनीकी टीमें लगाकर बदमाशों के मूवमेंट पर निगरानी रखी जा रही थी। इस दौरान गाजीपुर से अभिराज सिंह टेबलेट लेकर जयपुर पहुंचा तो सीएसटी ने दबोच लिया। साथ ही यहां टेबलेट लेने वाले संपत सिंह शेखावत और अंकुश अग्रवाल को भी पकड़ लिया।
पुलिस पूछताछ में आया कि ये दवाइयां जयपुर सेंट्रल जेल और शहर में कई गिरोह को सप्लाई होनी है। जेल में सामान सप्लाई करने वाले कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनकी भूमिका जांच की जा रही है। अब पुलिस तकनीकी आधार पर इन बदमाशों की पूर्व की गतिविधियों की जांच कर रही हैं।
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि उनकी टीम निरंतर नशे के खिलाफ एक्शन ले रही हैं लेकिन अगर प्रभावी कार्र्वाई चाहिए तो आमजन को पुलिस की मदद करनी होगी। आमजन किसी भी माध्यम से पुलिस को सूचना दे सकते हैं,उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा। केवल वह सूचना दे अगर उनकी जानकारी में ऐसा काम करने वाला कोई व्यक्ति या गिरोह हो। पुलिस टीम तत्काल एक्शन लेगी जिस से नशे के सप्लायरों को रोका जा सकता हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments