![]()
गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने अपना 57वां जन्मदिन अपने गृहक्षेत्र डीग में मनाया।
राजस्थान के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने अपना 57वां जन्मदिन अपने गृहक्षेत्र डीग में मनाया। इस मौके पर उनके साथ गौतम दक और झाबर सिंह खर्रा मौजूद रहे। इस मौके पर अपने लाडले नेता को बधाई देने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। गृह राज्यमंत्री जन्म दिवस समारोह
गृह राज्यमंत्री बेढ़म ने कहा कि मैं अपने जन्म दिवस पर सभी का आभार व्यक्त करता हूं और आशा करता हूं कि हम सभी मिलकर आमजन की उपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए काम करेंगे। जवाहर सिंह बेढ़म का जन्म दिवस समारोह उनके प्रशंसकों और समर्थकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था। इस समारोह में उनके योगदान और डीग क्षेत्र की जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को उजागर किया गया।
इससे पूर्व जड़खोर धाम पर विधि विधान से गृह राज्यमंत्री बेढ़म ने पूजा अर्चना की। इस दौरान बेढ़म ने प्रदेश की खुशहाली और सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। गृह राज्यमंत्री ने लोगों के पहुंचने पर उनको धन्यवाद देकर उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे लोगों के इस आशीर्वाद और प्यार के लिए हमेशा आभारी रहेंगे। वे इसी तरह से क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए तन-मन-धन से समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजस्थान का विकास किया जा रहा है, जिसके लिए प्रदेश की सरकार दृढ़ संकल्पित है।
राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म सोमवार को तीन अन्य मंत्रियों के साथ हेलिकॉप्टर से जयपुर से डीग के लिए रवाना हुए थे। जयपुर के एवन हेलीपैड मलिकपुर से दोपहर 1:30 बजे UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सहकारिता मंत्री गौतम दक और उद्योग एवं खेल राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ उन्होंने उड़ान भरी। करीब 40 मिनट बाद अलवर के पास मौसम खराब हो गया। पायलट ने आगे की उड़ान को असुरक्षित बताया। सभी मंत्रियों ने वापस जयपुर लौटने का निर्णय लिया। दोपहर 2:52 बजे हेलिकॉप्टर जयपुर लौटा। इसके बाद बेढ़म, गौतम दक और झाबर सिंह खर्रा सड़क मार्ग से डीग के लिए रवाना हुए। कृष्ण कुमार बिश्नोई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments