☜ Click Here to Star Rating



14 महादेव के मंदिर पर श्रद्धालु पूजा अर्चना करते हुए।

आज सावन का आखिरी सोमवार है। 9 अगस्त को सावन माह खत्म हो जाएगा। आज आखिरी सोमवार पर भरतपुर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। श्रद्धालु भगवान शिव पर वेल्व पत्री और धतूरा चढ़ाकर पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर रहे हैं। साथ ही दूध और गंगाजल स

.

शहर के गंगा मंदिर चौराहे पर स्थित चौदह महादेव के मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। यहां पर 14 जगह भगवान शिव विराजमान है। इसलिए इस मंदिर का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। सावन का सोमवार भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। जिन युवा और युवती की शादी नहीं हुई वह इस दिन व्रत रखते हैं।

शहर में सुबह से वेल्व पत्री बिकना शुरू हो गई हैं। महिलाएं बाजारों में टोकरियों में वेल्व पत्री और धतूरा बेच रही हैं। श्रद्धालु वेल्व पत्री के पत्तों पर भगवान राम का नाम लिखकर भगवान शिव पर चढ़ा रहे हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading