☜ Click Here to Star Rating



मेवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ जी मंदिर में मंगलवार को गिनती के आखिरी (नवें) चरण में कुल 22 लाख 12 हजार 206 रुपए निकले। वहीं सोमवार और मंगलवार को मिलाकर आठवें और नवें चरणों में कुल 39 लाख 62 हजार 206 रुपयों की गिनती की गई। इससे पहले के सात चरणो

.

इसके अलावा भक्तों ने ऑनलाइन माध्यम से भी बड़ी मात्रा में दान दिया है। ऑनलाइन डोनेशन से 4 करोड़ 75 लाख 33 हजार 304 रुपए प्राप्त हुए हैं। इस तरह मंदिर को इस बार कुल मिलाकर 28 करोड़ 37 लाख 45 हजार 510 रुपए की राशि प्राप्त हुई है। यह भक्तों की गहरी आस्था और मंदिर के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

हर चरण में मिली राशि का रिकॉर्ड

  • पहले चरण में 8 करोड़ 90 लाख रुपए
  • दूसरे चरण में 4 करोड़ 60 लाख रुपए
  • तीसरे चरण में 3 करोड़ 86 लाख 50 हजार रुपए
  • चौथे चरण में 2 करोड़ 50 लाख रुपए
  • पांचवें चरण में 2 करोड़ 10 लाख रुपए
  • छठे चरण में 84 लाख रुपए
  • सातवें चरण में 42 लाख रुपए
  • आठवें चरण में 17 लाख 50 हजार रुपए
  • नवें चरण में 22 लाख 12 हजार 206 रुपए प्राप्त हुए।

गणना के सभी चरणों में मंदिर मंडल के सदस्य हरिराम गाडरी, किशन लाल अहीर, पवन तिवारी, रामलाल गुर्जर के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिव शंकर पारीक और द्वितीय लेखाकार राजेंद्र सिंह की उपस्थिति रही। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से पूरा किया गया।

सोने-चांदी का भी हुआ तौल

पैसे के अलावा, इस बार सोना और चांदी का भी काफी चढ़ावा हुआ है। भंडार से 1270 ग्राम सोना और 70 किलो चांदी निकली। जबकि भेंटकक्ष ने 565 ग्राम 590 मिलीग्राम सोना और 73 किलो 780 ग्राम चांदी जमा हुई। तभी कुल मिलाकर मंदिर को इस बार 1835 ग्राम 590 मिलीग्राम सोना और 143 किलो 780 ग्राम चांदी प्राप्त हुई है।

22 अगस्त को खुला था भंडार

भक्तों का यह योगदान सिर्फ आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सांवरा सेठ में लोगों की गहरी श्रद्धा है और वे हर रूप में मंदिर की सेवा में आगे रहते हैं। मंदिर में रखे दान के भंडार को 22 अगस्त को खोला गया था, जिसकी गिनती 9 चरणों में की गई। गिनती का काम काफी लंबे समय तक चला क्योंकि बीच में अमावस्या, शनिवार और रविवार के अवकाश के साथ-साथ जलझूलनी एकादशी का मेला भी था, जिस कारण गिनती के कुछ दिन रोके गए। लेकिन अब मंगलवार को अंतिम चरण की गिनती के साथ यह काम संपन्न हो गया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading