![]()
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी के एक्सटेंशन के साथ ही ग्राउंड एंड डेवलपमेंट कमेटी एक्टिव मोड में आ गई है। प्रदेश के 33 जिलों में जल्द ही क्रिकेट ग्राउंड निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। ताकि अगले डोमेस्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट जिला स्तर पर आ
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की ग्राउंड डेवलपमेंट कमेटी ने सभी 33 जिलों में आधुनिक क्रिकेट ग्राउंड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कमेटी के सदस्य सुशील जैन ने बताया कि इसके लिए कुछ पैरामीटर तय किए गए हैं। अब कमेटी के सदस्य प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करेंगे और जिला क्रिकेट एसोसिएशनों से बातचीत कर नए ग्राउंड की संभावनाओं को तलाशेंगे।
जैन ने कहा कि प्राथमिकता इस बात की रहेगी कि नया ग्राउंड ऐसे स्थान पर बने, जहां खिलाड़ियों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो। इसके लिए ग्राउंड मुख्य सड़क के नजदीक होना चाहिए और आसपास खिलाड़ियों के ठहरने की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि एडहॉक कमेटी चाहती है कि राजस्थान में अगले 6 महीने से 1 साल के भीतर सभी जिलों में ग्राउंड का निर्माण कार्य शुरू हो जाए। इसका मकसद यह है कि आने वाले डोमेस्टिक टूर्नामेंट्स सिर्फ जयपुर तक सीमित न रहें, बल्कि, प्रदेश के हर जिले में आयोजित किए जा सकें।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments