☜ Click Here to Star Rating


तीन गौ तस्करों में से एक गौ तस्कर ने अपने चेहरे पर बांधा हुआ था कपड़ा।

डीग जिले के मेवात इलाके में गौ तस्करी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। आये दिन गौ तस्कर गायों को ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाते हैं। फिर से एक वीडियो सामने आया है। जो कस्बे के डीग गेट के पास का है। जहां गौ तस्कर एक गाय को रस्सी से बांध

.

गाय को रस्सी से बांधकर गाड़ी तक ले गए गौ तस्कर।

गाय को रस्सी से बांधकर गाड़ी तक ले गए गौ तस्कर।

एक गौ तस्कर के मुंह पर बंधा था कपड़ा

कुछ दिनों पहले कामां से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। जिसमें चार गौ तस्कर गाय और उसके बच्चे को गाड़ी में डालकर लेकर जा रहे थे। अब फिर से एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें 6 अक्टूबर की रात 2 बजे का है। एक गाड़ी में 3 गौ तस्कर आते हैं। जिसमें से एक गौ तस्कर के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ है। दूसरे गौ तस्कर ने अपना चेहरा नहीं ढका हुआ है।

गौ तस्कर गाय को गाड़ी में डालकर हुए फरार।

गौ तस्कर गाय को गाड़ी में डालकर हुए फरार।

गाय के गले में रस्सी बांधकर गाड़ी में बैठाया

वीडियो में दिखाई दे रहा है की मौके पर दो गोवंश हैं। जिस गौ तस्कर ने अपना चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ है। वह एक गोवंश के पास जाता है और उसके गले में रस्सी बांधता है। इतने में गाड़ी से तीसरा गौ तस्कर निकलकर उनके पास पहुंच जाता है। दो गौ तस्कर गाय के गले में रस्सी बांधते रहते हैं और, तीसरा गौ तस्कर गाड़ी के पीछे का गेट खोलता है।

लोग उठा रहे गश्त व्यवस्था पर सवाल

तभी तीनों गौ तस्कर गाय को गाड़ी में बैठाते हैं और गाड़ी में बैठकर फरार हो जाते हैं। जब यह वीडियो सामने आया तो, पुलिस भी हरकत में आई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे के वीडियो देख गौ तस्करों की पहचान करने की कोशिश की, इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading