☜ Click Here to Star Rating


चित्तौड़गढ़ में रविवार रात को एक सड़क हादसा हो गया। दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे दंपति को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी दीप्ति अग्रवाल (41) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति कमल अग्रवाल (43)

.

युवाओं ने की मदद, हॉस्पिटल पहुंचाया

घटना किले पर विजय स्तंभ के नजदीक हुई। टक्कर लगते ही दोनों जमीन पर गिर पड़े और खून से लथपथ हालत में तड़पते रहे। आसपास से गुजर रहे श्रद्धालु घबरा गए। इसी बीच माता जी के दर्शन कर लौट रहे पवन जागा, धर्मेश भारती और रवि माली वहां पहुंचे। उन्होंने तुरंत रुककर दंपति को उठाया और जिला हॉस्पिटल पहुंचाया।

सूचना मिलते ही विधायक चंद्रभान सिंह आक्या मौके पर पहुंचे।

सूचना मिलते ही विधायक चंद्रभान सिंह आक्या मौके पर पहुंचे।

नशे में था ड्राइवर, पुलिस ने किया डिटेन

युवक पवन जागा ने बताया कि जिस कार से टक्कर हुई, उसके कांच पूरी तरह टूट चुके थे। ड्राइवर नशे में धुत हालत में पास ही बैठा मिला। तीनों युवकों ने किला चौकी पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को पकड़ लिया। कार को भी जब्त कर लिया गया है।

डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि दीप्ति अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पति कमल को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत फिलहाल ठीक है और डॉक्टरों की टीम लगातार उपचार में जुटी है।

पत्नी डिप्टी अग्रवाल की मौके पर मौत हो गई।

पत्नी डिप्टी अग्रवाल की मौके पर मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि

कमल अग्रवाल चित्तौड़गढ़ के सदर बाजार इलाके में रहते हैं और उनकी बूंदी रोड पर बीज की दुकान है।हादसे की खबर मिलते ही व्यापारियों और परिचितों में गहरा शोक फैल गया।

हादसे की सूचना मिलते ही चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, पूर्व यूआईटी चेयरमैन सुरेश झांवर, समाजसेवी हरीश ईनाणी, शैलेन्द्र और कई प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने बताया कि कार चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। उसकी लापरवाही से यह बड़ा हादसा हुआ। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

युवाओं धर्मेश भारती (राइट साइड), पवन जागा (लेफ्ट साइड) और रवि माली (फोटो में मौजूद नहीं) ने की मदद।

युवाओं धर्मेश भारती (राइट साइड), पवन जागा (लेफ्ट साइड) और रवि माली (फोटो में मौजूद नहीं) ने की मदद।

पति कमल अग्रवाल घायल है।

पति कमल अग्रवाल घायल है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading