☜ Click Here to Star Rating



राजस्थान के 55 कॉलेजों (40 मेडिकल और 15 डेंटल) में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स के लिए एडमिशन कल से शुरू होंगे। इसके लिए पहले राउंड की काउंसलिंग कल से शुरू होगी। काउंसलिंग जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज में होगी, जिसमें स्टूडेंट्स के लिए विशेष इंतजाम किए ह

.

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी और काउंसलिंग बोर्ड के चैयरमेन डॉ. आर.के. जैन ने बताया- नीट यूजी में पास हुए अभ्यर्थियों को प्रवेश देने की प्रक्रिया कल से शुरू होगी। स्टूडेंट्स ने जुलाई में रजिस्ट्रेशन करवा दिया था, जिनकी काउंसलिंग और दस्तावेजों की जांच करने के बाद कल से एडमिशन दिया जाएगा।

इसके लिए एसएमएस मेडिकल कॉलेज में आने वाले स्टूडेंट्स के लिए सभी इंतजाम किए है। स्टूडेंट्स के लिए पार्किंग की व्यवस्था जे.के. लोन हॉस्पिटल, रामनिवास बाग और महाराजा कॉलेज में व्यवस्था की है।

इसके अलावा स्टूडेंट को काउंसलिंग के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए कॉलेज परिसर में मौके पर फोटोकॉपी, नोटरी समेत अन्य इंतजाम किए है। इन सभी स्टूडेंट्स को मेडिकल कॉलेज के गेट नं. 4 से एंट्री दी जाएगी। इन स्टूडेंट्स के लिए कैंपस में दो फूड जोन बनाए है, जहां उनके लिए खाने-पीने की सुविधा होगी।

डॉक्यूमेंट की जांच के बाद ही मैन बिल्डिंग में एंट्री

डॉक्टर जैन ने बताया- इस काउंसलिंग में आने वाले स्टूडेंट को गेट नंबर-4 से एंट्री के बाद सबसे पहले रजिस्ट्रेशन पर्ची, बैंक में जमा राशि की पर्ची और जरूरी दस्तावेज चैक किए जाएंगे, जिसके लिए अलग-अलग काउंटर बनाए है। इन दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही उनको मैन बिल्डिंग में प्रवेश दिया जाएगा।

6760 सीटों पर मिलेगा एडमिशन

डॉ. जैन ने बताया- इस काउंसलिंग में 30 सरकारी मेडिकल कॉलेज, 10 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज और 15 डेंटल कॉलेज शामिल है। इसमें 5418 मेडिकल सीटों (एमबीबीएस) और 1342 डेंटल सीटों (बीडीएस) में एडमिशन होगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading