☜ Click Here to Star Rating


सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने कहा कि 2 से 15 अक्टूबर तक चल रहा ‘सहकार सदस्यता अभियान’ प्रदेश में सहकारिता नेटवर्क को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी क्

.

QuoteImage

अभियान की सफलता से राज्य का सहकारी आंदोलन सशक्त होगा और बड़ी संख्या में लोग सहकारिता से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे।

QuoteImage

दक बुधवार को नेहरू सहकार भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘सहकार सदस्यता अभियान’ की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में सहकारी क्षेत्र की अहम भूमिका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह की मंशा है कि सहकारी आंदोलन गांव-ढाणी तक पहुंचे और अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हों।

दक बुधवार को नेहरू सहकार भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘सहकार सदस्यता अभियान’ की प्रगति की समीक्षा बैठक ली।

दक बुधवार को नेहरू सहकार भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘सहकार सदस्यता अभियान’ की प्रगति की समीक्षा बैठक ली।

राज्य सरकार भी इस कार्य में पूरा सहयोग कर रही है, और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नियमित रूप से इसकी निगरानी कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि सकारात्मक सोच के साथ कार्य करते हुए इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाएं।

बैठक में दक ने अभियान के पांचों बिंदुओं पर खंडवार एवं जिलेवार विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अब तक की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को शेष अवधि में निर्धारित लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सदस्यता के पॉइंट पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक क्षेत्र एवं हर गांव तक सहकारी समितियों से नए सदस्य जोड़ना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए पैक्स स्तर तक लक्ष्य आवंटित किए जाएं। साथ ही, आंकड़ों का विश्लेषण कर कम प्रगति वाले ब्लॉक्स पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जाए। उन्होंने सभी अतिरिक्त रजिस्ट्रार (खंड) को अभियान की नियमित निगरानी करने और समस्त जिला उप रजिस्ट्रार को प्रतिदिन पैक्स स्तर तक चर्चा करने के निर्देश दिए।

बैठक में दक ने अभियान के पांचों बिंदुओं पर खंडवार एवं जिलेवार विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अब तक की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को शेष अवधि में निर्धारित लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए।

बैठक में दक ने अभियान के पांचों बिंदुओं पर खंडवार एवं जिलेवार विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अब तक की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को शेष अवधि में निर्धारित लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए।

जिला प्रभारियों को प्रतिदिन पैक्स व्यवस्थापकों से लोकेशन सहित फोटो मंगवाने के निर्देश

सहकारिता मंत्री ने सभी जिला प्रभारियों को प्रतिदिन पैक्स व्यवस्थापकों से लोकेशन सहित फोटो मंगवाने के निर्देश दिए, जिससे पैक्स में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने ब्लॉक स्तर तक प्रभारियों की नियुक्ति करने तथा राज्य स्तर से अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए प्रत्येक खंड के लिए एक अतिरिक्त रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारी की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। ये अधिकारी नियमित रूप से अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा प्रतिदिन ब्लॉक स्तर तक की प्रगति रिपोर्ट लेंगे। श्री दक ने सभी जिला प्रभारियों को अभियान की शेष अवधि में अपने प्रभार वाले जिलों में अधिक से अधिक प्रवास कर ब्लॉक स्तर तक गहन मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए।

डेयरी सहकारी समितियों में भी सदस्यता के निर्धारित लक्ष्य समयबद्ध रूप से पूरे करने के निर्देश

सहकारिता मंत्री ने कहा कि पैक्स व्यवस्थापकों का आंदोलन अब स्थगित हो चुका है, इसलिए अभियान की शेष अवधि में उनका अधिक से अधिक उपयोग कर निर्धारित लक्ष्य पूरे किए जाएं। उन्होंने डेयरी सहकारी समितियों में भी सदस्यता के निर्धारित लक्ष्य समयबद्ध रूप से पूरे करने के निर्देश दिए। दक ने कहा कि अभियान की शेष अवधि में लक्ष्य पूरे करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर पैक्स स्तर तक इसे क्रियान्वित किया जाए। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन कर रहे जिलों की सराहना की। साथ ही, अत्यंत कम प्रगति वाले जिलों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में संबंधित फंक्शनल अधिकारी एवं जिला प्रभारी उपस्थित रहे। जबकि, सभी अतिरिक्त रजिस्ट्रार (खण्ड), जिला उप रजिस्ट्रार एवं केन्द्रीय सहकारी बैंकों के प्रबंध निदेशक वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading