☜ Click Here to Star Rating



प्रदेश के तहसीलदार की तबादला सूची पर विवाद की वजह से पांच महीने से 250 अधिकारियों को भी पोस्टिंग नहीं मिल पा रही है। अब रेवेन्यू बोर्ड इनमें से कुछ नवपदोन्नत तहसीलदारों को रिटायरमेंट से चार दिन पहले पोस्टिंग दे रहा है, यानि तहसील में ज्वॉइनिंग के दो

.

रेवेन्यू बोर्ड ने 31 जुलाई को रिटायरमेंट होने वाले चार तहसीलदार व तीन नायब तहसीलदार को पोस्टिंग दी है। आदेश में लिखा है कि जुलाई माह में सेवानिवृति को देखते हुए पेंशन प्रकरण के निस्तारण प्रयोजनार्थ नवपदोन्नत तहसीलदार व नायब तहसीलदार का पदस्थापन किया जा रहा है। जून में चार नवपदोन्नत तहसीलदारों को सेवानिवृति से पांच दिन पहले नई पोस्टिंग दी गई थी।

सरकार को भेज रखी है लिस्ट

रेवेन्यू बोर्ड के रजिस्ट्रार महावीर प्रसाद का कहना है कि नवपदोन्नत तहसीलदार व नायब तहसीलदार की पोस्टिंग की लिस्ट सरकार को भेज रखी है। वहां से नहीं आई है। ऐसे में जो सेवानिवृत हो रहे है, उनके पेंशन प्रकरण की वजह से पोस्टिंग दे रहे है। वहीं, राजस्थान तहसीलदार सेवा परिषद् के अध्यक्ष रामधन विश्नोई का कहना है कि नवपदोन्नत अधिकारियों की पोस्टिंग के लिए राजस्व मंत्री व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को कई ज्ञापन दे चुके।

तबादला व पोस्टिंग में अटकी फाइल राजस्व विभाग व रेवेन्यू बोर्ड के कुछ अधिकारी नवपदोन्नत तहसीलदारों को पोस्टिंग देने के पक्ष में है, लेकिन कई विधायक अपने क्षेत्र में मनपसंद के तहसीलदारों की पोस्टिंग करवाना चाहते है। इसके लिए कुछ तहसीलदारों को तबादला करवाना चाहते है। लेकिन इसके लिए सीएमओ व प्रशासनिक सुधार विभाग से अनुमति लेनी पड़ेगी।

रेवेन्यू बोर्ड ने बीते मार्च में नायब तहसीलदारों की पिछले आठ साल की रिव्यू डीपीसी कर प्रमोशन के बाद 914 तहसीलदार बनाए थे, इनमें से कई तहसीलदारों को पहले ही पोस्टिंग मिली हुई थी। लेकिन 250 तहसीलदार अभी भी पहले की तरह नायब तहसीलदार के तौर पर काम कर रहे है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading