☜ Click Here to Star Rating


मामले के सामने आने के बाद एबीवीपी ने विरोध किया तो परीक्षा नियंत्रक को इस्तीफा देना पड़ा।

उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीए फोर्थ सेमेस्टर (प्राइवेट) के इतिहास के पेपर में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आईं। सभी सवाल आउट ऑफ सिलेबस आए। यही नहीं, कई तरह की टाइपिंग एरर देखने को मिला। ‘मराठा’ की जग

.

दरअसल, सुखाड़िया विश्वविद्यालय में बीते दिनों कुलपति के विवादित बयान का मामला थमा ही था कि बीए फोर्थ सेमेस्टर के एग्जाम पेपर ( प्राइवेट) ने फिर मामले को गरमा दिया है। शनिवार को Historical past of India from 1885 to 1964 के पेपर में 1857 की क्रांति के सवाल तक पूछे गए। कई सवाल Indian Council Act से जुड़े थे, जबकि इस पेपर के कोर्स में ये विषय नहीं है।

ABVP के महानगर मंत्री पुप्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि विश्वविद्यालय में पेपर की लापरवाही को लेकर एबीवीपी के कार्यकर्ता रजिस्ट्रार से मिलने पहुंचे थे, लेकिन उनके पास इसका कोई जवाब नहीं था। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक पी.एस. राजपूत को भी बुलवाया गया तो उन्होंने जानकारी होने से इनकार करते हुए सिर्फ जांच करवाने की बात कही।

राठौड़ ने कहा कि विवादित बयान के बाद विश्वविद्यालय में विवादित पेपर भी छापे जा रहे हैं। न सिलेबस का ध्यान रखा जा रहा है और न ही जिम्मेदारों के पास कोई जवाब है। ज्यादा सवाल पूछे तो राजपूत ने हाथों-हाथ परीक्षा नियंत्रक के पद से त्यागपत्र दे दिया। इस मामले पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्टूडेंट्स से 2 दिनों का वक्त मांगा और जांच के बाद निर्णय की बात कही। उन्होंने कहा कि संभाग भर से स्टूडेंट्स इस परीक्षा के लिए आए थे।

सुखाड़िया यूर्निवसिटी में शनिवार को बीए फोर्थ सेमेस्ट का पहला पेपर था। जिसके सारे सवाल आउट ऑफ कोर्स थे।

सुखाड़िया यूर्निवसिटी में शनिवार को बीए फोर्थ सेमेस्ट का पहला पेपर था। जिसके सारे सवाल आउट ऑफ कोर्स थे।

वहीं, विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार वृद्धिचंद गर्ग से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राजपूत ने परीक्षा नियंत्रक के पद का लिखित इस्तीफा दिया है। राजपूत के पास अतिरिक्त कार्यभार था। इसे आगे विश्वविद्यालय स्तर पर प्रोसेस किया जाएगा। पेपर की गड़बड़ी पर जल्द जांच कर इसका समाधान किया जाएगा।

इस पेपर में मराठा को पराठा लिख देखा, हर कोई चौंक गया।

इस पेपर में मराठा को पराठा लिख देखा, हर कोई चौंक गया।

बता दें कि उदयपुर संभाग में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स वाली मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में शनिवार से प्राइवेट स्टूडेंट्स के पेपर शुरू हुए थे। लगभग 60 सेंटर पर एग्जाम हुए। 5 हजार से ज्यादा बच्चों ने एग्जाम दिया। बीए प्राइवेट के कुल 4 पेपर अभी बाकी हैं। परीक्षा नियंत्रक के रूप में लाइब्रेरी साइंस के सहायक आचार्य पी.एस. राजपूत के पास यह चार्ज (प्रभार) था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading