![]()
बारां में चंद्रकांता मेघवाल के आरोपों के विरोध में बैरवा समाज ने प्रदर्शन किया।
बारां में केशोरायपाटन के विधायक सीएल प्रेमी की जाति को लेकर पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल द्वारा लगाए गए आरोपों के विरोध में बैरवा समाज ने प्रदर्शन किया। जिला बैरवा महासभा समिति ने कोटा रोड पर रैली निकालकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में बैरवा समाज के महिला-पुरुष शामिल हुए। सभी नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विधायक प्रेमी के खिलाफ जाति संबंधी गलत टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की।
जिला बैरवा महासभा के जिलाध्यक्ष जगदीश बैरवा और कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष बृजेश बैरवा ने बताया कि विधायक सी एल प्रेमी राजनीति में आने से पहले 30 साल तक सरकारी नौकरी में रहे। उन्होंने इसी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी की थी, जो उपखंड अधिकारी द्वारा जारी किया गया था।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनैतिक द्वेष से विधायक की जाति पर अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं। बैरवा समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा और पूरा समाज विधायक प्रेमी के साथ खड़ा है। जिला कलेक्टर द्वारा इस मामले की जांच पहले ही की जा चुकी है।
बैरवा समाज ने मांग की है कि विधायक की जाति पर अनर्गल टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई करे। अन्यथा समाज उग्र आंदोलन करेगा। गौरतलब है कि पाटन से पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने प्रेमी की जाति को कबाड़ी बताकर उन्हें बदनाम किया था, जिससे पूरे प्रदेश के बैरवा समाज में आक्रोश है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments