☜ Click Here to Star Rating


फलोदी ASP ऑफिस में तैनात एक कॉन्स्टेबल की घर में बने पानी के टांके में गिरने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ड्यूटी के लिए तैयार होते समय पैर फिसलने से वे टांके में गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत

.

कॉन्स्टेबल अशोक भादू ने एक साल पहले पैतृक गांव से पांच किलोमीटर दूर नया मकान बनाया गया था। जहां वे पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे थे।

कॉन्स्टेबल अशोक भादू ने एक साल पहले पैतृक गांव से पांच किलोमीटर दूर नया मकान बनाया गया था। जहां वे पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे थे।

SP कुंदन कंवरिया ने बताया-

फलोदी के गांव हनुमानपुरा (ग्राम पंचायत उग्रास) निवासी अशोक भादू पुत्र कानाराम, फलोदी ASP ऑफिस में तैनात थे। मंगलवार सुबह ड्यूटी के लिए तैयार होते समय यह हादसा हुआ। पैर फिसलने से वे घर में बने पानी के टांके में गिर गए। परिजनों ने उन्हें बाहर निकालकर नजदीकी पोकरण (जैसलमेर) के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कॉन्स्टेबल के शव को पोकरण हॉस्पिटल से फलोदी पुलिस लाइन लाया गया। जहां जहां पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी। शव को पैतृक गांव ले जाया गया। जहां राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिसकर्मी का पैतृक गांव खारा (फलोदी) में अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिसकर्मी का पैतृक गांव खारा (फलोदी) में अंतिम संस्कार किया गया।

एक साल पहले ही बनाया था नया मकान

जानकारी के अनुसार,अशोक भादू ने करीब एक साल पहले ही गांव हनुमानपुरा (ग्राम पंचायत उग्रास) में नया घर बनवाया था। उनका पैतृक गांव खारा (फलोदी) है, जो वहां से पांच किलोमीटर दूर है। वहीं उनके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। घटना के समय कॉन्स्टेबल के माता-पिता हनुमानपुरा स्थित उनके घर पर ही थे।

अशोक के दो बेटे हैं। उनके पिता कानाराम रिटायर्ड टीचर हैं। बड़ा भाई भारतीय सेना में कार्यरत है, जबकि छोटा भाई रेलवे में नौकरी करता है। उनकी एक बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading