☜ Click Here to Star Rating



इंदिरा गांधी नहर में पानी होने के बावजूद किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलने को कांग्रेस ने राजनीतिक मुद्दा बना दिया है। कांग्रेस सोमवार को कलेक्टर ऑफिस के बाहर धरना देकर आंदोलन की शुरूआत कर रही है, वहीं जरूरत पड़ने पर बड़ा आंदोलन करने की

.

देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि कोलायत सहित पूरे जिले से किसान बीकानेर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता किसानों की पीड़ा में उसके साथ है। इस धरने को पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी सहित कई स्थानीय नेता संबोधित करेंगे। जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी दिया जाएगा। धरना स्थल पर तैयारी शुरू हो गई है। कोलायत से बसों में किसान धरना स्थल पर पहुंचेंगे।

भंवर सिंह भाटी ने उठाया मुद्दा

पूर्व मंत्री और कोलायत के पूर्व विधायक भंवर सिंह भाटी ने ये मुद्दा उठाया है। रविवार को भाटी ने आरोप लगाया कि पोंग डेम में पर्याप्त पानी होने के बावजूद किसान के खेत सूख रहे हैं। पोंग डेम में पानी है तो हरिके बेराज का वाटर लेवल बढ़ाना चाहिए। इससे किसानों को चार में दो बारी पानी मिल सकता है। सरकार जानबूझकर किसान को परेशान कर रही है।

भाजपा विधायक उतरे सरकार के पक्ष में

खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने भी किसानों को चार में से दो बारी पानी देने की मांग की है। मेघवाल की ओर से जारी सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान रविवार को किसानों ने सिंचाई पानी 4 में से 2 समूह में चलाने की मांग रखी। इसे गंभीरता से लेते हुए विधायक डॉ. विश्वनाथ ने सिंचाई मंत्री सुरेश रावत व चीफ इंजीनियर श्री अमरजीत मेहरड़ा से फोन पर बातचीत की। किसानों की मांग से भी अवगत कराया। दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खाजूवाला आने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने मुख्यमंत्री से किसानों की रबी फसलों को पकाने के लिए 2 समूह में नहरें चलाने की मांग रखी थी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading