शहर के लक्ष्मण मंदिर चौराहे पर बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता।
भरतपुर कांग्रेस ने शहर ने कुम्हेर गेट से लेकर लक्ष्मण मंदिर तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान जिला प्रभारी और जिला अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी वोटों की चोरी कर सत्ता में आई है। वोट चोरी के खुलासे के बाद बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में सलवटे छाई हुई ह
कांग्रेस के जिला प्रभारी राजेश चौधरी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में यह कैंडल मार्च निकाला गया है। कुम्हेर गेट से लेकर लक्ष्मण मंदिर तक कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च किया है। आज तक सुना था पैसे और सामान की चोरी हो जाती थी। ऐसा देश के सामने पहली बार आया है कि वोटों की भी चोरी हो रही है। बीजेपी के माथे पर पहली बार सलवटे देखी गई हैं। इस मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी जो भी निर्देश देगी। उसके लिए हम तैयार रहेंगे।

शहर के कुम्हेर गेट से लक्ष्मण मंदिर तक निकाला गया कैंडल मार्च।
वोट चोरी के मुद्दे को हम जन-जन तक पहुंचाएंगे। यह मुद्दा ऐसा है जिसमें बीजेपी एक्सपोज हुई है। गलत तरीके से वोट चोरी करके बीजेपी सत्ता में आई है। अगर ऐसा नहीं होता बीजेपी सत्ता में नहीं होती और परिणाम कुछ और होते। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस जनता के बीच में जाएगी। आने वाले समय में कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाएगी। बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के चेहरे पर ख़ुशी नहीं है। सभी लोग निराश नजर आ रहे हैं। वह लोग वोट चोरी के मुद्दे पर वह कुछ कहने के लायक नहीं हैं।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा ने बताया कि देश में वोट चोरी का जो खुलासा हुआ है। उसके लिए हम राहुल गांधी का धन्यवाद देना चाहेंगे। इस मुद्दे की वजह से बीजेपी बैकफुट पर आई है। वोट चोरी देश के अंदर बहुत बड़ी घटना है। बीजेपी ने सरकार बनाने के लिए वोटों की चोरी की थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments