बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने सालों तक अल्पसंख्यकों को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। लेकिन 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अल्पसंख्यकों के समग्र विकास के लिए ठोस कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय की बदलती सोच उन लोगों के लिए जवाब है जो अल्पसंख्यकों के नाम पर राजनीति करते हैं।
मदन राठौड़ आज प्रदेश बीजेपी कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित ‘कलाम को सलाम’ विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने 51 मुस्लिम युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण करवाई।

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती सहित मोर्चे के अन्य राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।
कांग्रेस ने हमेशा अल्पसंख्यक समाज को धोखे में रखा गोष्ठी में अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एमके चिश्ती ने कहा कि आज जरूरत है कि हम डॉ. कलाम की तरह राष्ट्र को प्रथम रखें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ सभी समुदायों तक पहुंचाया है।
वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों को धोखा दिया है और मुस्लिम समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। उन्हें धमकाया जाता रहा है, मुसलमानों को पढ़ने लिखने तक नहीं दिया गया। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुसलमानों को बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजना का लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने घुमंतू समाज के लोगों से चर्चा भी की।
घुमंतू समाज के साथ मन की बात कार्यक्रम बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को घुमंतू समाज के भाई-बहनों के साथ सुना। उन्होने बताया कि मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की वैज्ञानिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सामाजिक उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।
पीएम मोदी ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़, कुंभलगढ़, रणथंभौर, आमेर और जैसलमेर जैसे ऐतिहासिक दुर्गों की गौरवगाथा का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे इन किलों ने अनेक आक्रमणों के बावजूद कभी आत्मसमर्पण नहीं किया और आज भी हमारे आत्मसम्मान और स्वाभिमान के प्रतीक हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने विज्ञान, स्पेस टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप्स और खेलों के क्षेत्र में भारत की प्रगति का उल्लेख करते हुए युवाओं को विज्ञान व नवाचार के क्षेत्र में योगदान देने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने इंस्पायर मानक जैसे अभियानों के माध्यम से स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच के विकास को देश की ताकत बताया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments