राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर और बालोतरा की ओर से 17 सितम्बर को वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत जनमत संग्रह हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया जाएगा।
संगठन महामंत्री मेवाराम सोनी ने बताया कि कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में वोट चोरी के खिलाफ जन आंदोलन चल रहा है। इसी क्रम में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गई है। जिला स्तर पर यह कार्यक्रम दोपहर 12:15 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय बाड़मेर में और शाम 4 बजे रत्नेश्वर महादेव, बालोतरा में आयोजित होगा। बैठक में वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाने और निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी, मध्यप्रदेश प्रभारी एवं बायतु विधायक हरीश चौधरी, सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, जिला प्रभारी मोहनलाल डागर, कार्यक्रम समन्वयक एवं पूर्व राज्य मंत्री रामसिंह राव, जिलाध्यक्ष गफूर अहमद और गोपाराम मेघवाल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक, पीसीसी पदाधिकारी, जिला प्रमुख, पूर्व प्रमुख, प्रधान आदि मौजूद रहेंगे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments