जिला कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को जिला कांग्रेस सेवादल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
झालावाड़ में जिला कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को जिला कांग्रेस सेवादल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डॉ. नन्दसिंह राठौड़ ने की।
संभागीय प्रभारी मास्टर श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि झालावाड़ जिले में सेवादल का प्रशिक्षण शिविर 29-30 सितंबर और 1 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में सेवादल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि यह शिविर डग विधानसभा के भवानीमंडी ब्लॉक में होगा। विधायक सुरेश गुर्जर ने कहा कि शिविर की सफलता से आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
बैठक में नव नियुक्त सेवादल के विधानसभा अध्यक्षों का स्वागत किया गया। इनमें रोहित सिंह, अविनाश परिहार, जुगराज सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष बकानी देवकरण गुर्जर शामिल थे।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सचिव चंदर सिंह राणा, महिला सेवादल अध्यक्ष सलमा बानो, यंग ब्रिगेड सेवादल अध्यक्ष अब्दुल नईम पठान समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि सेवादल को ग्रामीण स्तर तक पहचान बढ़ानी होगी क्योंकि यह कांग्रेस संगठन की मजबूत जड़ है।


Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments