![]()
बालोतरा में बुधवार को कांग्रेस, एनएसयूआई और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित कई छात्र नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में ये प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर पुतला जलाय
कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष छगन जोगसन, वीरम सिंह और परेऊ ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत भाटिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता खेड़ रोड पर एकत्रित हुए। यहां से उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पुतले के साथ जुलूस निकाला और पैदल मार्च करते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचे।
प्रदर्शनकारियों ने भाजपा, आरएसएस और राजस्थान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ की तत्काल रिहाई की मांग की। जिला कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया।
लोकतंत्र, संविधान विरोधी रवैया अपना रही सरकार-ब्लॉक अध्यक्ष
ब्लॉक अध्यक्ष छगन जोगसन ने कहा-राजस्थान की भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान विरोधी रवैया अपना रही है। छात्र नेता विनोद जाखड़ को आरएसएस के इशारे पर झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजा गया है। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है। प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्र नेता विनोद जाखड़ की तुरंत रिहाई की मांग की गई।
इस मौके पर ब्लॉक संगठन महामंत्री शंकरलाल सलुंदिया, कल्याणपुर ब्लॉक अध्यक्ष वीरम सिंह, परेऊ ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत भाटिया, नरेश जैन, एजाज अली, बगदाराम बोस, छात्र नेता हरीश घारू, विकास कोठारी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments