खैरथल-तिजारा को लेकर जारी विवाद के बीच जिला कांग्रेस कमेटी अलवर ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है। जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहा कि अगर भाजपा नेताओं ने जिले के नाम के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ की तो कांग्रेस उनकी जड़ें हिला देगी। मिश्रा ने कहा कि 4

अनाज मंडी पार्क में चल रहे जिला बचाओ संघर्ष समिति के धरना स्थल पर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष
अनाज मंडी पार्क में चल रहे जिला बचाओ संघर्ष समिति के 49वें दिन के धरने में पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा में सरकार ने स्पष्ट किया था कि खैरथल-तिजारा का नाम नहीं बदला जाएगा, बावजूद इसके सरकारी विज्ञापनों में ‘भर्तृहरि नगर’ का उल्लेख किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधानसभा की गरिमा को ठेस पहुंचा रही है और जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ता रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि वो खैरथल के चारों ओर तो चक्कर लगाते हैं लेकिन यहां चल रहे आंदोलन को देखने तक नहीं आए। धरने के बाद सैकड़ों कार्यकर्ता रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट को ज्ञापन सौंपा।
धरना स्थल पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजीत यादव, सदस्य गिरीश डाटा, रिपुदमन गुप्ता, विधानसभा प्रभारी गफूर खान, ओमप्रकाश रोघा, सर्वेश गुप्ता, विक्रम चौधरी, शुभराम खैरिया, नवीन खैरिया, पप्पू सैनी, नारायण छंगानी, फतेह मोहम्मद, हीरालाल चौधरी, सीताराम जाटव, श्यामलाल शर्मा, रणसिंह नेहरा, पुरण दादा, भूरमल जाटव, फारुख खान, आसमदिन, मोहर सिंह गुर्जर, संदीप पाटिल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments