☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर के सुखेर थाने में रात को कांग्रेसियों ने धरना दिया, शहर अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के साथ कांगेसजन रात तीन बजे तक डटे रहे।

उदयपुर में सोमवार रात को मंत्री झाबर सिंह खर्रा के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता काले झंडे दिखाने को लेकर भाजपाइयों ने उन्हें पीट दिया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इस मामले में सुखेर थाना पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ता और अन्य को पकड़कर थाने ले गई। मामले

.

धरने पर बैठे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मंत्री और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। उनकी मांग थी कि अरमान जैन को पुलिस छोड़े और उनकी पिटाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

उदयपुर सुखेर थाने में रात को वल्लभनगर की पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने लॉकअप के पास जाकर कहा भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज की जाए।

उदयपुर सुखेर थाने में रात को वल्लभनगर की पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने लॉकअप के पास जाकर कहा भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज की जाए।

धरने पर बैठे शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि शहीद का नाम हटाने का विरोध करने गए अरमान जैन के साथ मारपीट गलत है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का हक है। उन्होंने पुलिस पर भाजपा सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। भाजपा सरकार के दबाव में पुलिस ने कार्यकर्ता को अंदर कर दिया जो गलत है।

वल्लभनगर की पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने मांग की कि भाजपा शहर अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो। रात 3 बजे तक कांग्रेस कार्यकर्ता थाने पर डटे रहे। अजय पोरवाल, अरुण टांक, शांता प्रिंस, गोपाल नागर, सिद्धार्थ सोनी जैसे कई नेता वहां मौजूद थे। अरुण टांक ने बताया कि पुलिस ने गजपाल सिंह राठौड़ के खिलाफ परिवाद जांच में दर्ज किया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता रात 3 बजे वहां से हटे।

डोटासरा-पुलिस भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ FIR लिखे पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने X पर लिखा कि उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान शहीद अभिनव नागौरी का नाम हटाए जाने के विरोध में यूथ कांग्रेस नेता अरमान जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से प्रभारी मंत्री के समक्ष विरोध जताया, जिस पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने पुलिस के सामने प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की। सरकार के मंत्री के सामने बीजेपी के लोग गुंडा बने और पुलिस शांति पूर्वक विरोध करने वालों को ही उठा ले गई। यह सरासर ग़लत है और बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस तुरंत युथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रिहा करे और मारपीट करने वाले भाजपा जिलाध्यक्ष और उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR लिखे।

समझे पूरा मामला… नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा सोमवार रात करीब 8 बजे उदयपुर शहर के भुवाणा चौराहा से प्रताप नगर चौराहा तक डेकोरेटिव पोल और स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण करने आए थे। इसी दौरान यूवा कांग्रेस के अरमान जैन अपनी बात रखने आए तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा मंत्री जी को काले झंडे दिखाएंगे कहते हुए भाजपाइयों ने पीट दिया। बाद में पुलिस अरमान सहित दो अन्य को लेकर गई।

फोटोज में देखिए रात का घटनाक्रम…

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काले झंडे लेकर मंत्री झाबर सिंह खर्रा के पास पहुंचे।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काले झंडे लेकर मंत्री झाबर सिंह खर्रा के पास पहुंचे।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अरमान जैन को पीटना शुरू कर दिया।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अरमान जैन को पीटना शुरू कर दिया।

उदयपुर में घटना के दौरान भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने भी युवक की पिटाई की।

उदयपुर में घटना के दौरान भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने भी युवक की पिटाई की।

ये खबर भी पढ़े…

मंत्री के सामने भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यकर्ता को पीटा:काले झंडे लेकर पहुंचा था, झाबर सिंह खर्रा बोले- हम पर कालिख का असर नहीं होता



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading