![]()
कांग्रेस ने ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान के तहत बैठक आयोजित की।
डूंगरपुर में कांग्रेस ने ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान के तहत बैठक आयोजित की। इस दौरान भाजपा पर चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोट चोरी करने और जनता को धोखा देने का आरोप लगाया गया। अभियान के डूंगरपुर जिला प्रभारी राकेश पारीक के नेतृत्व में इसे सफल बनाने पर चर
कांग्रेस कार्यालय में हुई इस बैठक में अभियान प्रभारी राकेश पारीक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा और पूर्व राज्यमंत्री डॉ. शंकर यादव सहित कई पदाधिकारी और जिले भर से आए कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व विधायक और अभियान के जिला प्रभारी राकेश पारीक ने बताया कि राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के खुलासे के बाद कांग्रेस ने देश भर में भाजपा के खिलाफ यह अभियान शुरू किया है। 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी गांव-गांव जाकर लोगों को बताएगी कि कैसे भाजपा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग से मिलकर वोट चोरी करती है।
इस दौरान लोगों से हस्ताक्षर करवाकर उनका समर्थन भी जुटाया जाएगा। पारीक ने कहा कि डूंगरपुर जिले में अभियान को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। आने वाले दिनों में पार्टी के कार्यकर्ता हर गांव और ढाणी में जाकर भाजपा सरकार की विफलताओं और वोट चोरी के मामले को लेकर आमजन को जागरूक करेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments