☜ Click Here to Star Rating


दौसा कलेक्टर को अभिनंदन पत्र देने पहुंचे सर्वसमाज के कार्यकर्ता।

राज्य सरकार द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ बनाए ‘विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम’ को लेकर हिंदू संगठनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया है। गुरुवार को विश्व हिन्दू परिषद के बैनर तले सर्वसमाज के लोगों ने कलेक्टर देवेंद्र कुमा

.

जिसमें बताया- राजस्थान हमेशा से वीरों, महापुरुषों और संतों की धरती है। धर्म, संस्कृति और देश की रक्षा के लिए संघर्ष का इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। यह पावन धरती दुर्भाग्य से लंबे समय से अवैध धर्मांतरण और लव जिहाद के षडयंत्रों से त्रस्त है। स्वतंत्रता के बाद इन षड्यंत्रो पर अंकुश लगना चाहिए था, लेकिन कई बार वीभत्स स्वरूप सामने आते रहे हैं।

प्रदेश की धर्म प्राण जनता इससे पीड़ित है। धर्म प्रेमी समाज विभिन्न सरकारों से बार-बार इन षडयंत्रों पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कानून बनाने की मांग करता रहा है लेकिन वे वोट बैंक से प्रेरित घृणित राजनीति के चलते इन राष्ट्र विरोधी षडयंत्रों पर रोक लगाने की जगह इनको शरण देते रहे।

कलेक्टर देवेंद्र कुमार को अभिनंदन पत्र सौंपते विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी

कलेक्टर देवेंद्र कुमार को अभिनंदन पत्र सौंपते विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी

पत्र में बताया- एक लोकप्रिय जन प्रतिनिधि और कुशल प्रशासक होने के नाते इस समस्या की भीषणता को समझा और जन भावनाओं और कानून व्यवस्थाओं की संवेदनशीलता को समझते हुए विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2025 बनाया। इसके लिए जनता आपका अभिनंदन करती है और विश्वास व्यक्त करती है कि प्रदेश को मानवता के विरुद्ध सबसे बड़े अपराध से मुक्ति मिलेगी।

अब समाज को यह विश्वास हो रहा है कि वह अपनी आस्थाओं के अनुसार स्वतंत्रता पूर्वक और निर्भीक होकर अपना जीवन यापन कर सकेगा। प्रदेश की जनता अवैध धर्मांतरण और लव जिहाद के विरुद्ध इस संघर्ष में आपका सहयोग देने के लिए संकल्प व्यक्त करती है और विश्वास करती है कि मजबूत सरकार तथा मजबूत समाज दोनों मिलकर प्रदेश की पवित्र धरती को षडयंत्रों से मुक्त करेंगे।

इस दौरान विहिप के विभाग मंत्री परमानन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष रूपेंद्र शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता भगवान सहाय सैनी, चंद्रशेखर आजाद, अम्बेश जाखड़, योगेश गोठड़ा, मनोज राघव, श्याम गुप्ता, रोहित डंगायच समेत कई अन्य मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading