![]()
दौसा के सरकारी अस्पताल में इलाज लेने गई युवती ने कंपाउंडर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
दौसा जिले के एक सरकारी अस्पताल में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 24 अगस्त को इलाज लेने गई युवती से कम्पाउडर ने दुष्कर्म किया। इस सम्बन्ध में पीड़िता ने पुलिस थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई
रिपोर्ट में यह घटनाक्रम बताया
पुलिस ने बताया कि 19 साल की पीड़िता पेट दर्द का इलाज लेने के लिए अपने भाई के साथ अस्पताल गई थी। जहां मौजूद कम्पाउडर से डॉक्टर के बारे में पूछने पर उसने स्वयं को ड्यूटी पर होना बताया।
आरोप है कि कम्पाउडर उसे चेकअप के बहाने डिलेवरी रूम में ले गया और उसके भाई को कमरे के बाहर ही रोक दिया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता घटना का विरोध करते हुए अस्पताल से बाहर निकली और स्कूटी लेकर खड़े पिता को घटनाक्रम की जानकारी दी। जहां से पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस थाना इंचार्ज सुरेश ने बताया- पीड़िता की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments