☜ Click Here to Star Rating


बालोतरा जिले की बायतु, कल्याणपुर और मंडली पुलिस ने ऑपरेशन विषदमन के तहत अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन इनामी तस्करों को गिरफ्तार किया है। बायतु पुलिस ने 5 हजार के इनामी राजु, कल्याणपुर पुलिस ने 5 के इनामी सुनील और मंडली पुलिस ने 10 हजार के इनामी मांगी

.

एसपी रमेश ने बताया- जिले में मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम के लिए वांटेड आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी देने के लिए ऑपरेशन विषदमन चलाया जा रहा है। एएसपी गोपालसिंह भाटी, पचपदरा डीएसपी अशोक जोशी और बायतु डीएसपी शिव नारायण चौधरी के सुपरविजन में कल्याणपुर थानाधिकारी बुद्धाराम, बायतु थानाधिकारी भंवरलाल विश्नोई, मंडली थानाधिकारी महेश गोयल के नेतृत्व में टीमें बनाई गई।

मंडली पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी को गिरफ्तार किया।

मंडली पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी को गिरफ्तार किया।

डोडा-पोस्त तस्कर को बाड़मेर शहर से किया गिरफ्तार

पुलिस ने 30 सितंबर 2024 को पुलिस थाना सिणधरी इलाके में स्विफ्ट कार में 48.840 किलोग्राम डोडा-पोस्त बरामद कर कार ड्राइवर तस्कर बींजाराम पुत्र डालूराम निवासी चवा, बाड़मेर को गिरफ्तार किया था। इसके साथ में कार की एस्कॉर्ट कर रहे बाइक सवार गोसाईराम पुत्र भैराराम निवासी निंबलकोट व जोगाराम पुत्र भैराराम निवासी डाबलीसरा बाड़मेर को पकड़ा था। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की। इस मामले में फरार चल रहे राजू मेघवाल पुत्र भगताराम निवासी देवरी खवासा मनासा जिला नीमच मध्यप्रदेश बीते 10 माह से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए बालोतरा एसपी ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषणा की गई। राजू को बाड़मेर शहर से डिटेन किया गया। अवैध डोडा-पोस्त को लेकर पूछताछ की जा रही है।

अफीम दूध व गांजा सप्लायर धवा से गिरफ्तार

समदड़ी पुलिस ने 3 अप्रैल 2025 को स्कूटी सवार गोपाराम को पकड़ा था। उसके पास से 350 ग्राम गांजा, 50 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया था। आरोपी गोपाराम के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। इस मामले में स्कूटी मालिक और इनामी आरोपी को पारसराम को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में गांजा व अफीम सप्लायर आरोपी सुनील पुत्र ओमप्रकाश निवासी सिणली रोड धवा झंवर जोधपुर फरार चल रहा था। एसपी ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। सूचना व तकनीकी मदद से धवा से डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

बायतु पुलिस ने 5 हजार के इनामी को बाड़मेर शहर से गिरफ्तार किया।

बायतु पुलिस ने 5 हजार के इनामी को बाड़मेर शहर से गिरफ्तार किया।

10 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मंडली पुलिस ने एमजी हैक्टर गाडी से 51.200 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किए थे। मामला दर्ज कर आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल में भेज दिया। इस मामले में 10 हजार रुपए का इनामी आरोपी मांगीलाल पुत्र लादुराम निवासी मदासर पुलिस थाना नोख जिला फलौदी को गिरफ्तार किया गया। मांगीलाल से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading